साहो में उप-तहसील खोलने पर जिला परिषद मनोज मनु ने मुख्यमंत्री का किया धन्यवाद

--Advertisement--

Image

कहा इससे साल घाटी की हजारों की आवादी को होगा फायदा

साहो – भूषण गुरुंग

जिला चम्बा की साहो पंचायत जो 15 पंचायतों का केंद्र बिंदू है । प्रतिदिन सैकड़ों लोगों का आना जाना होता है । यहां की भौगोलिक परिस्थितियां कठिन हैं । ऐसे में तहसील के छोटे छोटे कार्यों हेतू उन्हे बीस से तीस किलोमीटर दूर चम्बा मुख्यालय का रुख करना पड़ता था ।

लोगों की काफी लंबे समय से मांग थी कि यहां पर उप-तहसील खोली जाये । आज जा कर ये मांग पूरी हुयी है l जिला परिषद सदस्य मनोज कुमार ने बताया की मुख्यमंत्री जी के चम्बा दौरे के दौरान हमने ये मांग उठाई थी l इसके लिए सहयोग के लिए और मांग को मुख्यमंत्री के समक्ष रखने के लिये उन्होंने चम्बा सदर विधायक पवन नैय्यर का भी धन्यवाद किया l

उन्होंने चम्बा दौरे के दौरान चोगान नम्बर 2 में हुयी जनसभा में इसकी घोषणा की थी l उन्होंने कहा की जब घोषणा हुयी तो विपक्ष ने खूब बातें बनायी की ये सिर्फ चुनावी स्टंट है जबकि ये कार्य कभी नहीं हो सकता l लेकिन मुख्यमंत्री ने अपना वादा निभाया और इसे मंत्रीमंडल से मंजूरी दिलायी l

इस उप तहसील के खुलने की खबर सुनकर साल घाटी में ख़ुशी की लहर है l हर कोई सदर विधायक और मुख्यमंत्री का धन्यवाद कर रहा है l

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

जब राजा ने भगवान को सौंप दिया सिंहासन, फिर शुरू हिमाचल का सबसे बड़ा उत्सव, दुनिया भी हो गई दीवानी

कुल्लू दशहरा हिमाचल की समृद्ध धार्मिक और सांस्कृतिक परंपराओं...

रणजी ट्रॉफी के लिए हिमाचल की टीम घोषित, कांगड़ा के 4 खिलाड़ियों को मिली जगह

रणजी ट्रॉफी के लिए हिमाचल प्रदेश की 15 सदस्यीय...

चालक को आई नींद की झपकी! रानीताल-मुबारिकपुर हाईवे पर पलटा बीयर की पेटियों से लदा ट्रक

रानीताल-मुबारिकपुर हाईवे पर बीयर की पेटियों से लदा एक...