हिमाचल के स्वास्थ्य संस्थानों में होगी 400 नर्सों की भर्ती, विभाग ने शुरू की तैयारी

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क

हिमाचल प्रदेश सरकार स्वास्थ्य संस्थानों में नर्सों के 400 पदों पर और भर्तियां करने जा रही है। नेशनल हेल्थ मिशन और आउटसोर्स आधार पर मेडिकल कॉलेजों में रिक्त पदों को भरा जाएगा। स्वास्थ्य संस्थानों में जल्द नर्सों की भर्ती हो, इसके चलते स्वास्थ्य विभाग औपचारिकताएं पूरी करे में जुटा है।

बीते चार महीने में स्वास्थ्य विभाग में 600 के करीब नर्सों की भर्ती की जा चुकी है। इन नर्सों को मेडिकल कॉलेजों के अलावा आदर्श अस्पतालों में तैनात किया जाना है। हाल ही में सरकार ने 53 डाक्टरों की भर्तियां की हैं। इनकी तैनाती के आदेश भी जारी किए जा चुके हैं।

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने हाल ही में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक कर रिक्त पदों को भरने के आदेश दिए हैं। प्रदेश में 6 मेडिकल कॉलेज, एक सुपर स्पेशलिटी अस्पताल और 50 के करीब आदर्श अस्पताल हैं।

स्वास्थ्य सचिव एम सुधा के बोल

उधर, स्वास्थ्य सचिव एम सुधा ने कहा कि हाल ही में हुई कैबिनेट की बैठक में नर्सों के 400 पद भरने की मंजूरी मिली है। विभाग ने इन पदों को भरने की औपचारिकताएं शुरू कर दी हैं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...