हिमाचल के शुभम ने स्वर्ण व विनय ने जीता रजत पदक

--Advertisement--

Image

शिमला- जसपाल ठाकुर 

उत्तरी क्षेत्र की इंडिया स्किल्स 2021 प्रतियोगिता में हिमाचल प्रदेश के शुभम ठाकुर ने आइटी नेटवर्क सिस्टम एडमिनिस्ट्रेशन में स्वर्ण पदक और कार पेंटिंग में विनय कुमार ने रजत पदक जीता है।

शुभम ठाकुर चंबा के डलहौजी के रहने वाले हैं और एनआइटी हमीरपुर में पढ़ाई कर रहे हैं। विनय कुमार कांगड़ा जिला के मझीण के रहने वाले हैं। इस प्रतियोगिता में हिमाचल से 15 प्रतिभागियों ने भाग लिया।

इंद्रधनुष सभागार पंचकूला हरियाणा में आयोजित उत्तर क्षेत्रीय प्रतियोगिता के समापन समारोह में 55 विजेताओं को 21,000 रुपये के नकद पुरस्कार के साथ स्वर्ण पदक और 54 विजेताओं को रजत पदक और 11,000 रुपये की पुरस्कार राशि से सम्मानित किया गया। यह प्रतियोगिता चार दिन तक आयोजित की गई।

इसमें चंडीगढ़, दिल्ली, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, पंजाब, उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश के 19 से 24 वर्ष की आयु के 450 से अधिक प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। दिल्ली ने सर्वाधिक 21 पदक हासिल किए, उसके बाद चंडीगढ़ व हरियाणा 19-19, उत्तर प्रदेश 18, पंजाब 12, उत्तराखंड चार, हिमाचल प्रदेश ने दो मेडल प्राप्त किए।

इंडिया स्किल्स 2021 उत्तर क्षेत्रीय प्रतियोगिता के विजेता अन्य क्षेत्रीय प्रतियोगिताओं पूर्व पटना, पश्चिम गांधीनगर और दक्षिण विशाखापटनम के स्वर्ण और रजत पदक विजेताओं के साथ प्रतिस्पर्धा करेंगे। इसके बाद दिसंबर 2021 में बेंगलुरु में राष्ट्रीय प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा।

अक्टूबर 2022 में व‌र्ल्ड स्किल्स शंघाई चीन में भारत का प्रतिनिधित्व करने से पहले इन प्रतियोगिताओं के अंतिम प्रतिभागियों को लगभग नौ माह के प्रशिक्षण से गुजरना होगा।

45 से अधिक कौशल में यह प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें ब्रिक लेयिग, आटो बाडी रिपेयर, वेल्डिंग, ब्यूटी थेरेपी, होटल रिसेप्शन, मोबाइल रोबोटिक्स, हेल्थ एंड सोशल केयर, लैंड स्केप गार्डनिग, कारपेंटरी, पेंटिग और डेकोरेटिग, वेब टेक्नोलाजी आदि में अपनी क्षमता का प्रदर्शन किया।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कर्मचारियों के लिए सबसे बड़ी खुशखबरी, बैकडेट से होंगे रेगुलर, आदेश जारी

हिमखबर डेस्क स्कूल शिक्षा विभाग में दो वर्ष का कार्यकाल पूरा...

शराब के नशे में व्यक्ति ने उठाया खौफनाक कदम, टांडा अस्पताल में इलाज के दौरान मौत

हिमखबर डेस्क कांगड़ा जिले के बैजनाथ थाना क्षेत्र से एक...