हिमाचल के किन्नौर में दर्दनाक हादसा, भूस्खलन की चपेट में आने से 9 लोगों की मौत, करोड़ों का पुल टूटा

--Advertisement--

Image

किन्नौर, एसपी क्यूलो माथास 

हिमाचल प्रदेश के जानजातीय जिला किन्नौर में एक दर्दनाक हादसा पेश आया है। जहां पर भूस्खलन की चपेट में आने से नौ लोगों की मौत हो गई है। वहीं तीन लोग गंभीर घायल बताए जा रहे है।

बताया जा रहा है कि हादसा बटसेरी के गुंसा के समीप पेश आया है। जिसका एक वीडियों सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। जिसमें देखा जा सकता है कि चट्टानें गिरने पर्यटकों की गाड़ी भूस्खलन की चपेट में आ गई।

गाड़ी पर पत्थर गिरने से नौ की मौत हो गई जबकि तीन घायल हैं। वहीं एक पुल भी पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया है। वहीं पुलिस को घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंच गई। और मृतकों के शवों को अपने कब्जे में लेकर उनके परिजनों को सूचित कर दिया है।

किन्नौर के डीसी आबिद हुसैन सादिक, एसपी एसआर राणा भी मौके पर मौजूद हैं। इस हादसे में बाद घटना स्थल पर चीख पुकार में तबदील हो गई है। भूस्खलन होने से गांव के लिए बास्पा नदी पर बना करोड़ों का पुल टूट गया है।

जिससे गांव का संपर्क देश दुनिया से कट गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार पहाड़ से भूस्खलन सहित चट्टानें गिरने से कई वाहन भी क्षतिग्रस्त हुए हैं।

पुल टुटने से 50 से अधिक वाहन भी फंस गए हैं। जिन्हें रेस्क्यू करने के लिए हवाई सेवाएं मंगवा ली गई है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...