हिमाचल के उद्यमी ने श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड को 1.1 करोड़ रुपये किए दान

--Advertisement--

हिमाचल के उद्यमी ने श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड को 1.1 करोड़ रुपये किए दान

ऊना – अमित शर्मा

हिमाचल के उद्यमी महिंद्र शर्मा ने श्री माता वैष्णो देवी के चरणों में 1.1 करोड़ रुपये लंगर के लिए दान स्वरूप भेंट किए हैं। इस राशि से त्रिकुटा की पहाड़ियों में स्थित श्री माता वैष्णो देवी के भवन गुफा मंदिर के दर्शन करने वाले श्रद्धालुओं को आने वाले छह सालों तक प्रत्येक वीरवार मुफ्त भोजन उपलब्ध होगा।

श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड कटरा को एक करोड़ एक लाख रुपये की धनराशि का पंजाब नेशनल बैंक का ड्राफ्ट बोर्ड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अंशुल गर्ग को दिया। इस अवसर पर उनके बेटा ध्रुव शर्मा भी मौजूद रहे।

इस पैसे से श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड 18 जुलाई से 3 अक्तूबर, 2030 तक हर वीरवार को तारकोटे में लंगर लगाएगा। प्रति लंगर को 31,000 रुपये धनराशि दान की गई है। श्राइन बोर्ड राशि से 325 लंगर लगाएगा।

बता दें कि 61 वर्षीय डॉ. महिंद्र शर्मा ऊना जिला के बढेड़ा राजपूतां के हैं। वे विज्ञान में स्नातक, एमबीए एवं डॉक्टरेट की डिग्री ग्रहण कर चुके हैं। धार्मिक धर्म-कर्म में वह अपनी पारिवारिक परंपरा का निर्वहन कर रहे हैं।

महिंद्र शर्मा दिल्ली के इस्कॉन मंदिर की नवीनीकरण, जीर्णोद्धार समिति के वाइस चेयरमैन हैं, तो हरी यमुना समिति के उपाध्यक्ष भी हैं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कनाडा में एक और पंजाबी युवती की गोली मारकर हत्या, आरोपी शरणजीत सिंह गिरफ्तार

हिमखबर डेस्क कनाडा में एक और पंजाबी युवती की गोली...

हिमाचल में C-ग्रेड सेब, आम और सिट्रस फलों की सरकारी खरीद को मंजूरी, जानें पूरी योजना

हिमखबर डेस्क बागवानी विभाग के प्रवक्ता ने आज यहां बताया...

स्वर्गीय जीएस बाली की जयंती पर HPTDC ने लगाया रक्तदान शिविर, कर्मचारियों ने किया रक्तदान

हिमखबर डेस्क स्वर्गीय जीएस बाली पूर्व मंत्री हिमाचल प्रदेश एवं...

जमानाबाद में मिंजर मेले की गूंज, उद्घाटन के साथ हॉकी प्रतियोगिता का शुभारंभ

काँगड़ा - राजीव जस्वाल विकास खंड कांगड़ा की पंचायत जमानाबाद...