हिमाचल: अचानक गिर पड़ा DJ पर नाच रहा युवक, चंद मिनटों में मौत

--Advertisement--

व्यूरो रिपोर्ट

मौत कब किसको और कैसे आ जाए इस बात का अंदाजा नहीं लगाया जा सकता। ऐसा ही मामला सिरमौर जनपद के आंजभोज की अम्बोया पंचायत के चिलोई गांव में भी पेश आया है। यहां शादी के जश्न का माहौल पल भर में ही मातम में बदल गया।

दरअसल, डीजे पर नाच रहा एक युवक अचानक ही नाचते-नाचते जमीन पर गिर गया। यहां मौजूद लोगों ने युवक को तुरंत ही पांवटा साहिब सिविल अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने युवक को मृत घोषित कर दिया। मृतक युवक शिमंत पुत्र राम शरण मंडी का रहने वाला था और अपने दोस्त की शादी में आया हुआ था।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार जैसे ही युवक डीजे पर नाचने लगा तो नाचते-नाचते अचानक युवक जमीन पर गिर पड़ा। लोगों ने शिमंत को होश में लाने के कई प्रयास किए, लेकिन सभी असफल रहे।

उधर, अम्बोया पंचायत की प्रधान सुनीता शर्मा ने बताया कि शादियों में डीजे की आवाज बहुत तेज़ होती है। कई लोगों ने डीजे की आवाज का तेज़ होना भी घटना का कारण बताया।

उधर, वरिष्ठ डॉक्टर कमाल पाशा ने बताया कि शाम 4 बजे के करीब एक 28 वर्षीय युवक को लाया गया था। युवक ब्रोड डैड था। पोस्टमार्टम के बाद ही मौत की असली वजह बताई जा सकती है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

लोक गायक इंद्रजीत की एक पहल ने बदला ट्रेंड, मोनाल की जगह कृत्रिम ‘कलगी’ बनी लोगों की पहली पसंद

हिमखबर डेस्क ‘हिमाचली टोपी’ जिसे पहाड़ी टोपी भी कहा जाता है,...

स्कूल के समीप रंगड़ों ने मां समेत दो बच्चों पर किया हमला, अस्पताल में भर्ती

हिमखबर डेस्क जनपद के जोगिंद्रनगर उपमंडल के द्राहल क्षेत्र में...