शाहपुर – नितिश पठानियां
पठानकोट मंडी राष्ट्रीय राजमार्ग पर रैत के समीप एक बड़ा हादसा पेश आया है। हादसे में एक बेकाबू ट्रक ने दो गाड़ियों को टक्कर मार दी है।
टक्कर इतनी जोरदार थी कि 2 गाड़ियों को चकनाचूर कर दिया। प्रत्यक्षदर्शियों की माने तो कांगड़ा की ओर से तेज रफ्तार ट्रक आ रहा था कि रैत के समीप निजी कॉलेज के पास ट्रक ने पूरी तरह से नियंत्रण खो दिया और 2 गाड़ियों को टक्कर मार दी।
लोगों ने बताया कि ट्रक चालक नशे में धुत था। लोगों ने इसकी सूचना शाहपुर पुलिस को दी व मौके पुलिस कर्मी पहुंचे तथा आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही।
हादसा द्रोणाचार्य कॉलेज के पास पेश आया है जहां पर एक बेकाबू ट्रक ने दो गाड़ियों को टक्कर मार दी है। टक्कर इतनी जोरदार थी कि एक गाड़ी तो पूरी तरह से टूट गई है जबकि दूसरी गाड़ी को मामूली नुकसान हुआ है।
सत्य दर्शन के अनुसार एक बेकाबू ट्रक कांगड़ा की तरफ से आ रहा था जो कि पठानकोट की तरफ जा रहा था जिसने अपनी गाड़ी से नियंत्रण खोते हुए दो गाड़ियों को टक्कर मार दी।
जानकारी के अनुसार ट्रक ड्राइवर पूरी तरह शराब के नशे में धुत था। मौजूदा लोगों के द्वारा शाहपुर पुलिस स्टेशन को सूचित किया गया है।
शाहपुर पुलिस स्टेशन से पुलिसकर्मी मौके पर पहुंच चुके हैं और आगामी कार्यवाही में अमल में लाई जा रही है।

