हादसा: सुंदरनगर के BSL जलाशय में गिरी विजिलेंस के एसपी की गाड़ी

--Advertisement--

सुंदरनगर के BSL जलाशय में गिरी विजिलेंस के एसपी की गाड़ी, बाल-बाल बची जान

सुंदरनगर, 15 अगस्त – अजय सूर्या 

चंडीगढ़-मनाली नेशनल हाईवे पर कंट्रोल गेट के समीप बीएसएल जलाशय में बीती देर रात एक सड़क दुर्घटना घटी। घटना में एसपी विजिलेंस मंडी कुलभूषण वर्मा की गाड़ी रेलिंग तोड़ते हुए जलाशय में जा गिरी। बताया जा रहा है कि हादसे के समय कुलभूषण वर्मा खुद गाड़ी में मौजूद थे।

राहगीरों और मौके से गुजर रहे जीप और ट्रक चालकों ने बहादुरी दिखाते हुए एसपी को सुरक्षित बाहर निकाला। हालांकि, जलाशय से बाहर निकलने के बाद कुलभूषण वर्मा तुरंत किसी अन्य वाहन में बैठकर घटनास्थल से चले गए।

इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें साफ तौर पर देखा जा सकता है कि एक गाड़ी विपरीत दिशा में जलाशय में गिर गई थी, और जीप व ट्रक चालकों ने मौके पर पहुंचकर एसपी को बाहर निकाला।

हैरान करने वाली बात यह रही कि कुलभूषण वर्मा ने उन्हें बचाने वालों का धन्यवाद तक नहीं किया और बिना कोई जानकारी दिए मौके से रवाना हो गए।

बीएसएल थाना कॉलोनी के एक पुलिसकर्मी ने बताया कि यह दुर्घटना पशुओं को बचाने के प्रयास में हुई। सौभाग्य से, हादसे में कोई भी घायल नहीं हुआ है, और इस संबंध में कोई मामला दर्ज नहीं किया गया है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...