हर्षवर्धन चैहान बोले भाजपा शासन में महिलाओं पर बढ़े अत्याचार,भाजपा की कथनी व करनी में अंतर,भाजपा पर लगाया चुनाव आयोग को दबाने का आरोप

--Advertisement--

Image

शिमला, 25 अक्तूबर, 2021- जसपाल ठाकुर
हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कार्यालय राजीव भवन में प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष व विधायक शिलाई विधानसभा हर्षवर्धन चैहान द्वारा संयुक्त प्रैस वार्ता को संबोधित करते हुए प्रदेश की भाजपा सरकार पर महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार और किसानों-बागवानों के मुद्दे पर प्रदेश सरकार को आड़े हाथों लिया।
हर्षवर्धन चैहान ने प्रदेश सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा सरकार के पिछले 4 वर्षों के शासनकाल में महंगाई चरमसीमा पर पहुंच गई है। खाद्य वस्तुओं के दाम आसमान छू रहे है। रसोई गैस सिलेंडर 1000 रूपये के पार हो चुका है। पेट्रोल-डीजल के दामों में निरंतर वृद्धि हो रही है।
प्रदेश में बेराजगारों की संख्या में बेतहाशाा वृद्धि हो चुकी है और प्रदेश की भगवाधारी सरकार यूपी, बिहार और मध्य प्रदेश के लोगों को रोजगार दे रही है, जिससे आज प्रदेश का युवा परेशान हो चुका है। किसान-बागवान प्रदेश सरकार की कुनीतियों से परेशान हो चुके है। सरकार ने जो भी कागजी घोषणाएं की उनका धरातल पर कोई वजूद नहीं है।
कालका-परवाणू व कीरतपुर-नेरचैक फोरलेन का कार्य जिस गति पर चल रहा है। उस पर हाईकोर्ट को बार-बार दखल करना पड़ रहा है। भाजपा के शासनकाल में महिलाओं पर अत्याचारों के मामलों में वृद्धि हुई है और प्रदेश सरकार बेटी पढ़ाओ-बेटी बचाओ राग अलापती है।
हर्षवर्धन चैहान ने आरोप लगाया कि प्रशासन व चुनाव आयोग भाजपा सरकार के इशारे पर काम कर रहा है। जो भी अधिकारी निष्पक्ष होकर कार्य करता है, भाजपा सरकार उसका स्थानांतर कर देती है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस द्वारा चुनाव आयोग के पास 100 से अधिक आचार संहिता के उल्लघंन की शिकायतें की गई है, जिस पर अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है, जबकि चुनाव आयोग एक निष्पक्ष संस्था है।
उन्होंने चुनाव आयोग से अपील की है कि संवेदनशील व अति संवेदनशील स्थानों पर उचित निगरानी रखी जाए, ताकि आगामी उप-चुनाव में भाजपा अपनी जीत सुनिश्चित करने के लिए किसी भी प्रकार के धन-बल का उपयोग न कर सके और उप-चुनाव एक निष्पक्ष तरीके से आयोजित हो।
इस संयुक्त प्रैस वार्ता में आई.एन. मेहता मीडिया संयोजक, प्रदीप वर्मा और किरण धांटा प्रवक्ता, मोनिता चैहान मीडिया पैनलिस्ट सहित कांग्रेस पदाधिकारी भी इस प्रैस वार्ता में शामिल रहे।
--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...

गगल में दो युवक चिट्टे के साथ गिरफ्तार, 5.97 ग्राम हेरोइन बरामद

हिमखबर डेस्क जिला कांगड़ा पुलिस ने नशे के खिलाफ चलाए...