हमीरपुर में नशेड़ी ने ली दोस्त की जान, मर्डर के बाद कमरे से दूर फेंका शव

--Advertisement--

जाहूकलां में सनसनी वारदात, नशे की हालत में मर्डर के बाद कमरे से दूर फेंका शव

हमीरपुर – हिमखबर डेस्क

उपमंडल भोरंज के तहत जाहू क्षेत्र में एक प्रवासी व्यक्ति ने अपने दोस्त की हत्या कर दी है। मृतक की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में इस बात की पुष्टि हुई है कि व्यक्ति की मौत नेचुरल ढंग से नहीं हुई है। वहीं पुलिस ने आरोपी को जब गिरफ्तार किया, तो इसके शरीर पर भी चोटों के निशान मिले हैं। इससे यही साबित हो रहा है कि दोनों के बीच जमकर हाथापाई भी हुई है। यही वजह से कि आरोपी के शरीर पर भी निशान पड़े हैं।

बताया जा रहा है कि नशे की हालत में यह खौफनाक कदम उठाया गया है। पुलिस आरोपी से अब गहन पूछताछ कर रही है। अभी तक इस बात का पता नहीं चल पाया है कि आरोपी ने किस तरह से हत्या को अंजाम दिया है। हालांकि इस बात का पता चला है कि जिस रात हत्या हुई उस रात आरोपी तथा मृतक ने नशे का सेवन कर रखा था।

बता दें कि भोरंज थाना के जाहू कलां गांव में उत्तर प्रदेश के गांव चंदवाडा जिला हथरस के 37 वर्षीय व्यक्ति योगेश कुमार की 26 सितंबर की रात हत्या हुई है। आरोपी ने हत्या कर शव को किराए के मकान से कुछ दूरी पर फेंक दिया था। 26 सितंबर की रात को एक बजे के आसपास जाहू पुलिस को किसी ने सूचना दी गई कि यहां पर कोई व्यक्ति पड़ा हुआ है।

बाद में उसे अस्पताल ले जाया गया, परंतु वहां पर डाक्टरों ने उसे मृत घाषित कर दिया था। मृतक की पत्नी ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई थी कि मेरे पति की हत्या की गई है और एक व्यक्ति पर शक भी जताया था। मृतक की पत्नी मुनी देवी ने जिस व्यक्ति पर शक जताया था वह एक क्रशर पर कुक का कार्य करता है।

पोस्टमार्टम में भी मृतक के शरीर व गले पर निशान मिलने के बाद पुलिस हरकत में आई। जिस व्यक्ति पर उसकी मृतक की पत्नी ने शक जताया था उससे पुलिस द्वारा पूछताछ की जा रही थी। पुलिस के द्वारा हत्या करने वाले व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हमीरपुर राजेश कुमार ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार किया है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में 7 मार्च से बरसेंगे बादल, पहाड़ों पर गिरेगी बर्फ

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश में चल रहे सूखे दौर के...

शादीशुदा महिला दो दिनों से लापता, परिजनों में मचा हड़कंप

हिमखबर डेस्क  शिमला जिले के जटेर गांव की एक विवाहिता...

अवैध खनन माफिया के खिलाफ कसा शिकंजा, इंदौरा व रे में जब्त किए गए 4 वाहन

नूरपुर - स्वर्ण राणा  पुलिस जिला नूरपुर के अंतर्गत अवैध...