हिमखबर डेस्क
हमीरपुर जेल में अंडर ट्रायल कैदी के पास चिट्टे सहित भारी मात्रा में नशीले पदार्थ बरामद हुए हैं। जेल वार्डन द्वारा मामला ध्यान में ले जाने पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।
पुलिस को दिए बयान में जोगिंदर सिंह पुत्र मंशाराम निवासी गांव व डाकघर घराण तहसील झंडुता जिला बिलासपुर ने बयान दिया कि मैं जिला कारागार हमीरपुर में वार्डन के पद पर तैनात हूं।
ड्यूटी के दौरान करीब 3:30 बजे दिनांक 15 जुलाई को मैंने देखा कि अंडर ट्रायल हीरा मुखिया जो कि जेल की कैंटीन में कार्य करने हेतु लगाया गया है, वह महिला ब्लॉक की तरफ गया और वापस आने पर उससे वहां जाने की वजह पूछी, तो वह कोई संतोषजनक उत्तर नहीं दे पाया।
जब उसकी तलाशी ली तो उसके लोअर की दाहिनी जेब में लिफाफे में बंद चाय की पत्ती व अंडरवियर से एक पैकेट मिला। यह पैकेट ताज मोहम्मद को दे दिया और ताज मोहम्मद ने उस पैकेट को फेंक दिया, तभी शिशुपाल वार्डन ने पैकेट उठा लिया।
पैकेट को काटकर खोला गया तो पैकेट के अंदर कर पत्ता छाप तंबाकू के पैकेट, तीन किसान मार्का बीड़ी बंडल, तीन लाइटर, तीन डाटा केबल, एक एयर फोन, दो मोबाइल फोन, 115 रुपए, एक फॉयल पेपर टेप, आठ पारदर्शी पॉलिथीन गांठ लगे हुए, जिसमें काले रंग की चाय पत्ती थी, एक पॉलिथीन में 23 छोटी गोलियां जो की देखने में प्रतिबंधित प्रतीत हुई।
एक पॉलिथीन में लाल रंग के 40 कैप्सूल, एक पॉलिथीन के अंदर भूरे रंग का 1.37 ग्राम पदार्थ जो की देखने पर चिट्टा प्रतीत हुआ। पुलिस ने अभियोग दिनांक15.07.26 हृष्ठ&क्कस् एक्ट की धारा 21, 22,29 के तहत मुकदमा दर्ज किया है।

