सड़क किनारे रेहड़ी-फहड़ी लगाने पर लगेगा 2 से 10 हजार का जुर्माना

--Advertisement--

धर्मशाला- राजीव जस्वाल 

स्मार्ट सिटी धर्मशाला में अब सड़क किनारे रेहड़ी-फहड़ी लगाने वाले लोगों पर नगर निगम सख्त हो गया है। यदि अब कोई व्यक्ति बिना लाइसेंस के सड़क किनारे रेहड़ी फहड़ी लगाता है तो नगर निगम धर्मशाला द्वारा उनसे 2 से 10 हजार का जुर्माना वसूला जाएगा।

जानकारी के अनुसार बिना वेणिं्डग लाईसेंस रजिस्ट्रेशन के शहर में रेहड़ी फहड़ी लगी तो उसका पहली बार 2000 का चालान, दूसरी बार 5000 का व तीसरी बार 10 हजार का चालान व साथ में वस्तुओं को बिना वापिसी पाॅलिसी के उठा लिया जाएगा।

इसके अलावा अगर रजिस्ट्रेशन रेहड़ी वाले भी शर्तों व नियमों की अवहेलना करते हैं तो उन्हें भी पहली बार 100 रुपए का चालान, दूसरी बार 5000 तीसरी बार व चैथी बार उल्लंघन करने पर उनका लाइसेंस 3 महीने के लिए निलंबित कर दिया जाएगा व पांचवी बार उसका लाइसेंस ही रद्द कर दिया जाएगा।

नगर निगम की माने तो यदि कोई व्यक्ति रेहड़ी फहड़ी लगाता है तो वह सड़क से कम से कम एक मीटर की दूरी पर होनी चाहिए। शहर में रेहड़ी फहड़ी लगाने के लिए उनकी निगम के पास रजिस्ट्रेशन होना अनिवार्य होगी।

--Advertisement--
--Advertisement--

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

बैंक अधिकारी ने अपने ही स्टाफ की युवतियों से की छेड़छाड़, मामला दर्ज

बैंक अधिकारी ने अपने ही स्टाफ की युवतियों से...

विदेश में रोजगार के इच्छुक युवाओं के लिए वेबसाइट और ऐप विकसित करेगी प्रदेश सरकार

शिमला - नितिश पठानियां  मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने श्रम...

श्री सत्य साईं सेवा समिति द्वारा नूरपुर में दिव्य रथ यात्रा का आयोजन

श्री सत्य साईं सेवा समिति द्वारा नूरपुर में दिव्य...

आपदा के अंधेरे में उम्मीद की रोशनी बना एचपीएसईबीएल

दो दिनों में बहाल किए 1294 ट्रांसफार्मर, राहत कार्य...