स्वास्थ्य सेवाओं के नए युग की शुरुआत, केवल सिंह पठानियां के प्रयास लाए रंग, शाहपुर अस्पताल में पहली सफल सर्जरी

--Advertisement--

स्वास्थ्य सेवाओं के नए युग की शुरुआत, केवल सिंह पठानियां के प्रयास लाए रंग, शाहपुर अस्पताल में पहली सफल सर्जरी

शाहपुर – नितीश पठानियां 

शाहपुर क्षेत्र में स्वास्थ्य सुविधाओं को सशक्त बनाने की दिशा में उपमुख्य सचेतक एवं शाहपुर के विधायक केवल सिंह पठानिया के प्रयास लगातार नई उपलब्धियों के रूप में सामने आ रहे हैं।
इसी कड़ी में सिविल अस्पताल शाहपुर में पहली बार सफल सर्जरी कर स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में एक नया इतिहास रचा गया है।
उप मुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने बताया कि सिविल अस्पताल शाहपुर में 65 वर्षीय उच्च रक्तचाप (हाइपरटेंशन) से पीड़ित मरीज के बाएं इंग्वाइनल हर्निया  का सफल आॅपरेशन किया गया।
इस जटिल सर्जरी को एनेस्थेटिस्ट डाॅ. दिव्या चैधरी तथा सर्जन डाॅ. शलभ के नेतृत्व में सफलतापूर्वक संपन्न किया गया।
उन्होंने अस्पताल प्रशासन ने पूरी टीम के समर्पण और पेशेवर दक्षता की सराहना करते हुए कहा कि सिविल अस्पताल शाहपुर में पहली बार सफल सर्जरी होना पूरे स्वास्थ्य संस्थान के लिए गर्व और उपलब्धि का विषय है।
उन्होंने कहा कि अस्पताल में उपलब्ध करवाई गई नई सुविधाओं और आधुनिक संसाधनों के चलते अब स्थानीय लोगों को अनेक स्वास्थ्य सेवाएं अपने क्षेत्र में ही प्राप्त हो सकेंगी।
उन्होंने आॅपरेशन में शामिल पूरी टीम को बधाई देते हुए कहा कि भविष्य में भी अस्पताल में और बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध करवाने के प्रयास जारी रहेंगे।
उपमुख्य सचेतक एवं विधायक केवल सिंह पठानिया ने इस उपलब्धि पर चिकित्सकों, नर्सिंग स्टाफ तथा अस्पताल प्रशासन को बधाई दी।
उन्होंने कहा कि शाहपुर अस्पताल को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं से लैस करना उनकी प्राथमिकताओं में शामिल रहा है और पहली सफल सर्जरी उसी दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है।
उन्होंने कहा कि अस्पताल के नए भवन, आधुनिक आॅपरेशन थिएटर, अत्याधुनिक अल्ट्रासाउंड मशीन तथा शीघ्र शुरू होने वाली डायलिसिस सुविधा जैसी व्यवस्थाएं क्षेत्रवासियों को घर के नजदीक गुणवत्तापूर्ण उपचार उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से विकसित की जा रही हैं।
उन्होंने कहा कि उनका लक्ष्य यह सुनिश्चित करना है कि लोगों को उपचार के लिए बड़े अस्पतालों पर निर्भर न रहना पड़े।
केवल सिंह पठानिया ने पहली सफल सर्जरी को अस्पताल के इतिहास में एक मील का पत्थर बताते हुए कहा कि आने वाले समय में यहां और अधिक विशेषज्ञ स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध करवाई जाएंगी।
उन्होंने कहा कि विधायक बनने के बाद शाहपुर सिविल अस्पताल में व्यापक स्तर पर विकास कार्य किए गए हैं। अस्पताल के नए भवन के लिए बजट उपलब्ध करवाया गया, मरीजों की सुविधा के लिए सिविल सप्लाई की दवा दुकान शुरू की गई है तथा कई आधुनिक चिकित्सा उपकरण उपलब्ध करवाए गए हैं।
इसके अलावा हाल ही में अस्पताल को अत्याधुनिक अल्ट्रासाउंड मशीन की सौगात मिली है, जबकि डायलिसिस यूनिट स्थापित करने की प्रक्रिया भी अंतिम चरण में पहुंच चुकी है। इन सुविधाओं के शुरू होने से क्षेत्र के लोगों को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं अपने घर के निकट ही उपलब्ध हो सकेंगी।
--Advertisement--
--Advertisement--

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

सफलता की कहानी: महिला सशक्तिकरण की मिसाल बनी मधु, रेशम उत्पादन से बढ़ाई आय

सफलता की कहानीः ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ करने की...

दुबई में नौकरी का सुनहरा अवसर, किंगस्टन होल्डिंग में फैक्ट्री व जनरल हेल्पर की भर्ती

हिमख़बर डेस्क  जिला रोजगार अधिकारी अक्षय कुमार ने सूचित किया...

खेलो इंडिया के शूटिंग सेंटर के लिए ट्रायल्स 20 को

हिमख़बर डेस्क  जिला मुख्यालय के निकट अणु खुर्द में स्थित...