स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग चंबा द्वारा आज मासिक समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया

--Advertisement--

Image

चम्बा, ब्यूरो

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग चंबा द्वारा आज दिनाक 13 जनवरी 2021 को मुख्य चिकित्सा अधिकारी के कार्यालय चंबा के सभागार में मासिक समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया जिस की अध्यक्षता मुख्य चिकित्सा अधिकारी चंबा ड़ा राजेश गुलेरी ने की. जिसमें जिला के सभी खंड चिकित्सा अधिकारी और कार्यक्रम अधिकारी और चिकित्सा अधिकारियो ने हिस्सा लिया.

बेठक में मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने जिले में पहले चरण में लगने वाली COVID-19 वैक्सीन की जानकारी देते हुए कहा कि प्रदेश के लिए प्रथम चरण में सीरम इंस्टिट्यूट में बन रहे टीके कोविशील्ड की 93 हजार डोज की मंजूरी मिली है. जिस के चलते इस महीने से पहली डोज 16 जनवरी से कोरोंना टीकाकरण के तहत जिले के चार स्वास्थ्य संस्थानों में लगाई जाएगी.

जिला चंबा में स्वास्थ्य विभाग ने 5700 लोगों की पहली सूची तैयार की गई है पहली सूची में स्वास्थ्य सेवाएं देने वाले लोगों को शामिल किया गया है. उन्होंने बताया कि की दूसरी डोज पहली डोज के 28 दिनों के बाद लगेगी. कोरोंना वैक्सीन की हर व्यक्ति को दो डोज लगाई जाएगी. उन्होंने कहा कि वैक्सीनेशन को लगाने को लेकर स्वास्थ्य विभाग दो बार डॉइ रन का अभ्यास कर चुका है.

मुख्य चिकित्सा अधिकारी चंबा ने बेठक में जिले में चल रहे राष्ट्रीय हेल्थ मिशन के तहत चल रहे कार्यकर्मो की समीक्षा की जिस में क्षय रोग कार्यक्रम राष्ट्रीय कुष्ट रोग कार्यक्रम राष्ट्रीय बाल स्वास्थ कार्यक्रम, जननी शिशु सुरक्षा कार्यक्रम, एन सी डी कार्यक्रम,नेशनल एड्स कन्ट्रोल प्रोग्राम, एच एम आई एस का खंड सतरीय समीक्षा,हेल्थ वेलनेस सेंटर की गतिविधिया, जायजा लेते हुए सभी कार्यक्रमों और योजनायो को जन जन तक पहुँचाने के लिए कहा.

साथ ही लोगो को स्वास्थ विभाग की और से चलाई जा रही हर कल्याणकारी योजनाओ की जानकारी लोगो तक पहुचाने को कहा. जिस से हर व्यक्ति इन योजनायो का लाभ ले सके .मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने बेठक में जिले में चल रहे डी एडिक्शन सेंटर ,अर्श क्लिनिक, एम एच् पी कार्यक्रम आर बी एस के कार्यक्रम में चल रही गतिविधियों का आकलन भी किया.

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

एचपीएसईबीएल कर्मचारियों ने उठाई पुरानी पेंशन की मांग, विधायक केवल सिंह पठानियां को सौंपा ज्ञापन

शाहपुर, 12 अगस्त - नितिश पठानियांहिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत...

राजाओं के पैरों की शान, रानियां भी थीं दीवानी; अब दुनिया में छा रही चंबा की मशहूर चप्पल

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के चम्बा की ऐतिहासिक पहचान...

चंबा में लिव-इन रिलेशनशिप में रह रहे युवक की संदिग्ध मौत, दो बच्चों की मां हिरासत में

चम्बा - भूषण गुरुंग हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले में...