स्वर्ण समाज 16 मार्च को शिमला में सरकार के खिलाफ बोलेगा हल्ला

--Advertisement--

Image

फतेहपुर-  अनिल शर्मा

शनिवार को विधानसभा फतेहपुर के कस्बा रैहन के ऐतिहासिक मंदिर सिद्द बाबा राजा राम में देबभूमि क्षत्रिय मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष रुमित ठाकुर का पहुंचने पर राजपूत सभा फतेहपुर ब क्षेत्र के सवर्ण समाज के लोगों ने भब्य स्बागत किया। इस मौके पर उनके साथ देबभूमि सवर्ण मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष मदन लाल भी उपस्थित थे ।

इस दौरान सिद्द बाबा राजा राम का आशीर्वाद लेने उपरांत उपस्थित सवर्ण समाज के लोगों को संबोधित करते हुए देबभूमि क्षत्रिय मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष रुमित ठाकुर ने कहा अब समय आ गया है कि सवर्ण समाज को अपने बच्चों के भविष्य की खातिर सरकार से दो -दो हाथ करने पड़ेंगे अन्यथा हमारी अगली पीढ़ी हमे कोसती रहेगी ।

उन्होंने कहा हाल ही में प्रदेश सरकार ने सवर्ण समाज को खुश करने के लिये एक सामान्य आयोग की 3 पन्नो की नोटिफिकेशन जारी की है, जोकि सवर्ण समाज के लोगों के साथ एक छल है ।

उन्होंने सरकार को कहा कि सामान्य आयोग गठन को मात्र 3 पन्नो की नोटिफिकेशन नही बल्कि एक एक्ट के रूप में इसे उतारा जाए । उन्होंने साफ शब्दों को सरकार को 15 मार्च रात बारह बजे तक का समय दिया है ।

कहा अगर इसके भीतर सरकार इसे एक्ट के रूप में पास करती है तो सरकार का स्वागत है अन्यथा 16 मार्च को सवर्ण समाज शिमला में सरकार के खुला खुलकर हल्ला बोलेगा ।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिज़्बुल्लाह का दावा, इजरायल के खिलाफ लंबी जंग के लिए तैयार, ‘कई तोहफे’ मौजूद

हिमखबर डेस्क लेबनान के संगठन हिज़्बुल्लाह ने कहा है कि...

व्यवस्था परिवर्तन की मिसाल, बजट में गद्दी समुदाय के लिए ऐतिहासिक निर्णय: मनोज कुमार

हिमखबर डेस्क वूल फेडरेशन के अध्यक्ष  मनोज कुमार धर्मशाला स्थित...

हरिपुरधार क्षेत्र में कांग्रेस पार्टी को मिला बड़ा समर्थन

शिमला 23 मार्च - हिमखबर डेस्क आज हरिपुरधार क्षेत्र के...