‘स्तन कैंसर से पीड़ित महिलाओं में जीवन की गुणवत्ता और उपचार की दर को बढ़ाता है योग’

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क 

प्रधानमंत्री कार्यालय में राज्य मंत्री डॉक्टर जितेंद्र सिंह ने लोकसभा सांसद डॉक्टर राजीव भारद्वाज को संसद में बताया की कैंसर रोगियों पर बड़े स्तर पर किए गए किए गए योग क्लिनिकल परीक्षण में यह सिद्ध हुआ है की योग स्तन कैंसर से पीड़ित महिलाओं में जीवन की गुणवत्ता और उपचार की दर को बढ़ाता है।

इसके साथ ही योग से स्तन कैंसर से पीड़ित महिलाओं में रोग मुक्त होने की दर 15 प्रतिशत दर बढ़ जाती है जबकि योग से कैंसर रोगियों में ओवरआल सर्बाइब्ल दर 14 प्रतिशत तक बढ़ जाती है।

उन्होंने बताया की देश भर में कैंसर रोगियों को उच्च गुणवत्ता की एक समान कैंसर देखभाल प्रदान करने के लिए नेशनल कैंसर ग्रिड की स्थापना की गई है।

वर्तमान में नेशनल कैंसर ग्रिड से 340 कैंसर सेंटर, अनुसन्धान केन्द्र, चैरिटेबल संस्थाएं और प्रोफेशनल समितियां नेटवर्क के माध्यम से जुडी हैं।

नेशनल कैंसर ग्रिड से जुड़े सभी संसथान बार्षिक 850,000 नए कैंसर रोगियों का उपचार करते हैं जोकि देश के कैंसर रोगियों की संख्या का 60 प्रतिशत है। कैंसर के खिलाफ लड़ाई में मजबूत, शक्तिशाली संगठन बन गया है।

नेशनल कैंसर ग्रिड ने कैंसर रोगियों को उनको निवास स्थल के नज़दीक उपचार प्रदान करने के लिए डिजिटल टेक कंपनियों से सहभागिता शुरू की है।

नेशनल कैंसर ग्रिड ने कैंसर के कारणों। नए कैंसर रोधी उपचार और कैंसर की रोकथाम के लिए प्रौद्योयोगिकी के उपयोग के लिए नेशनल ट्यूमर टिश्यू बायो बैंक की स्थापना की है।

उन्होंने बताया की परमाणु ऊर्जा विभाग द्वारा सहायता प्राप्त टाटा मेमोरियल हॉस्पिटल मुंबई कैंसर रोगियों को किफायती दरों पर उच्च गुणवत्ता का कैंसर उपचार प्रदान कर रहा है।

जिसके अन्तर्गत सामान्य वर्ग के 60 प्रतिशत रोगियों को उच्च अनुदान या लगभग मुफ्त इलाज प्रदान किया जा रहा है जबकि 40 प्रतिशत रोगियों को उपचार के लिए मूल्य चुकाना पड़ता है लेकिन यह भी निजी अस्पतालों की दरों से काफी किफायती होता है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में लॉटरी टेंडर पर अनुराग का हमला, बोले- तत्काल वापस लें; जुए को पुनर्जीवित करने की कोशिश स्वीकार्य नहीं

हिमखबर डेस्क सांसद अनुराग सिंह ठाकुर ने मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर...

हादसा: HRTC बस और टिपर में जोरदार टक्कर, चालक समेत कई सवारियां घायल

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला के साथ लगते...

संगीत शिक्षक भर्ती का फाइनल परिणाम घोषित, 46 उम्मीदवारों का चयन; 72 पद अब भी खाली

संगीत शिक्षक भर्ती का फाइनल परिणाम घोषित कर दिया...