स्कूल में दाखिला लेने जा रही नाबालिगा को ऐसे किया भगाने का प्रयास

--Advertisement--

चम्बा – भूषण गुरुंग

चम्बा जिले के चुराह क्षेत्र में एक नाबालिग लड़की को भगाने का प्रयास किया गया। पुलिस ने नाबालिगा के परिजनों की शिकायत पर लड़के के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। जानकारी के अनुसार, नाबालिग लड़की स्कूल में दाखिला लेने जा रही थी। इस दौरान एक लड़के ने उसे लिफ्ट देकर बाइक पर बिठा लिया।

पर रास्ते में उसे उतारने के बजाय उसे भगाकर ले जाने लगा। स्थानीय लोगों ने उसे रास्ते में ही पकड़ लिया। इसके बाद मौके पर काफी लोग इकट्ठे हो गए और लोगों ने लड़के की जमकर पिटाई की। सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और नाबालिगा व स्थानीय लोगों के बयान दर्ज किए।

नाबालिगा ने बताया कि वह स्कूल में दाखिला लेने जा रही थी कि लिफ्ट के बहाने लड़के ने उसे भगाने की कोशिश की। नाबालिगा ने बताया कि उसने लोगों से मदद की गुहार लगाई। लोगों ने बाइक को रुकवाकर नाबालिगा को लड़के के चंगुल से बचा लिया।

एसपी चम्बा अभिषेक यादव के बोल

एसपी चम्बा अभिषेक यादव ने बताया कि तीसा थाने में नाबालिगा को भगाने पर मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने लड़के का नागरिक अस्पताल तीसा में मैडीकल करवाया। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...