स्कूल बस में बालिका से दुष्कर्म के आरोप में कंडक्टर गिरफ्तार

--Advertisement--

Image

बिलासपुर, 19 जनवरी – व्यूरो रिपोर्ट

छत्तीसगढ़ के मुंगेली जिले में पुलिस ने पांच वर्षीय स्कूली छात्रा से स्कूल बस में दुष्कर्म के आरोप में बस के कंडक्टर को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि ​शहर के कोतवाली थानाक्षेत्र के एक स्कूल बस में बालिका से दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने बस कंडक्टर को गिरफ्तार कर लिया है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने यह कार्रवाई बालिका के परिजनों की शिकायत पर की है।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि बालिका के परिजनों ने शिकायत की है कि मंगलवार दोपहर जब बालिका स्कूल बस में सवार होकर घर लौट रही थी तब कंडक्टर ने बस में बालिका के साथ दुष्कर्म किया। अधिकारियों के अनुसार इस दौरान बालिका को चोट पहुंची।

उन्होंने बताया कि जब बालिका ने घटना की जानकारी अपने परिजनों को दी तब वे पुलिस थाने पहुंचे और पुलिस में शिकायत की। अधिकारियों ने बताया कि वहीं बालिका को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि परिजनों की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी कंडक्टर को गिरफ्तार कर लिया है। उन्होंने बताया कि कंडक्टर के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

जब राजा ने भगवान को सौंप दिया सिंहासन, फिर शुरू हिमाचल का सबसे बड़ा उत्सव, दुनिया भी हो गई दीवानी

कुल्लू दशहरा हिमाचल की समृद्ध धार्मिक और सांस्कृतिक परंपराओं...

रणजी ट्रॉफी के लिए हिमाचल की टीम घोषित, कांगड़ा के 4 खिलाड़ियों को मिली जगह

रणजी ट्रॉफी के लिए हिमाचल प्रदेश की 15 सदस्यीय...

चालक को आई नींद की झपकी! रानीताल-मुबारिकपुर हाईवे पर पलटा बीयर की पेटियों से लदा ट्रक

रानीताल-मुबारिकपुर हाईवे पर बीयर की पेटियों से लदा एक...