भारतीय कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष पर इस्तीफे का दबाव, जंतर-मंतर पर पहलवानों का प्रदर्शन जारी

--Advertisement--

Image

नई दिल्ली – नवीन चौहान

भारतीय कुश्ती महासंघ के खिलाफ पहलवानों का आक्रोश बढ़ता ही जा रहा है। साक्षी मलिक और बजरंग पूनिया सहित कई पहलवानों ने गुुरुवार को भी जंतर-मंतर पर धरना-प्रदर्शन जारी रखा।

इस दौरान पहलवानों ने डब्ल्यूएफआई के अध्यक्ष बृज भूषण शरण सिंह और कोचों पर यौन उत्पीडऩ सहित कई गंभीर आरोप लगाए।

पहलवानों ने दूसरे दिन भी धरना-प्रदर्शन किया। वह श्री सिंह के इस्तीफे और आरोपों की जांच की मांग कर रहे हैं। इसी बीच महासंघ के अध्यक्ष बृज भूषण ने कहा है कि उन पर लगाए गए आरोप सच साबित होते हैं, तो वह फांसी पर भी लटकने को तैयार है। बताया जा रहा है कि उन्होंने खेल मंत्री अनुराग ठाकुर से मिलकर मामले में सफाई दी है।

इस लड़ाई में अब कांग्रेस भी कूद गई है। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने भारतीय कुश्ती महासंघ (डब्ल्यूएफआई) पर पहलवानों द्वारा लगाये गए आरोपों की जांच की मांग की है।

प्रियंका ने गुरुवार को ट्वीट किया कि हमारे खिलाड़ी देश की शान हैं। विश्व स्तर पर अपने प्रदर्शन से वे देश का मान बढ़ाते हैं।

कुश्ती फेडरेशन और उसके अध्यक्ष पर खिलाडिय़ों ने शोषण के गंभीर आरोप लगाए हैं। इन खिलाडिय़ों की आवाज सुनी जानी चाहिए। आरोपों की जांच कर उचित कार्रवाई की जानी चाहिए।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय संधोल में रिक्त सीटों के लिए आवेदन आमंत्रित

हिमखबर डेस्क पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय संधोल में शैक्षणिक सत्र...

22 मई से होने वाली जेबीटी डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन स्थगित, सहायक स्टाफ नर्स अभ्यर्थी 15 मई तक दें विकल्प

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग (एचपीआरसीए) द्वारा आयोजित...

16 मई तक भरें फॉर्म, पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय में 11वीं प्रवेश प्रक्रिया जारी

पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय धर्मशाला छावनी में कक्षा 11वीं...

फ्लैश बैक: हिमाचल में कभी हाथ उठाकर और रस्सी खींचकर चुने जाते थे पंचायत के मुखिया, विधायक का रहता था दखल

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश की पंचायतीराज व्यवस्था का इतिहास बेहद...