नाहन मेडिकल काॅलेज में 3 साल के मासूम के पहुंचने से पहले ही पहुंचे रक्तदाता

--Advertisement--

Image

नाहन, 19 जनवरी – नरेश कुमार राधे

वीरवार देर दोपहर अचानक ही ड्राप्स ऑफ़  हाॅप की टीम सहित अन्य रक्तदाताओं को एक फोन आता है। इसमें बताया जाता है कि तीन साल के मासूम दिव्यांशु शर्मा की हालत बेहद नाजुक है। तुरंत ब्लड की आवश्यकता है।

बच्चे को नाहन मेडिकल काॅलेज रैफर कर दिया गया है। एक पल गंवाए बगैर ही ड्राॅप्स ऑफ़ हाॅप्स की टीम मेडिकल काॅलेज पहुंच गई।

बच्चे के अस्पताल पहुंचने से पहले ही पुलिस में तैनात राॅबिन ने एक यूनिट रक्तदान कर दिया। इसके साथ ही पेशे से टेलर अमन ने दूसरी यूनिट भी उपलब्ध करवा दी।

हालांकि, रक्त बैंक में ओ पाॅजिटिव ब्लड ग्रुप की दो यूनिट पहले से उपलब्ध थे, लेकिन ड्राॅप्स ऑफ़  हाॅप्स ने कोई भी जोखिम नहीं उठाया, क्योंकि ऐन मौके पर चिकित्सिकों द्वारा फ्रैश ब्लड की आवश्यकता भी जाहिर की जा सकती थी।

बता दें कि शहर में ड्राॅप्स ऑफ़  हाॅप्स युवाओं का ऐसा समूह है, जो पलक झपकते ही रक्त का इंतजाम करने में निपुण है। कई मर्तबा दुर्लभ ब्लड ग्रुप भी उपलब्ध करवाया जाता है। बताया गया कि मोहाली में भी आपातकालीन स्थिति में समूह द्वारा एक पाॅजिटिव ग्रुप का इंतजाम किया जा रहा है।

समूह के संचालक ईशान राव ने बताया कि बच्चे के अस्पताल पहुंचने के बाद रक्त उपलब्ध करवाने में 30 से 60 मिनट लग सकते थे। लिहाजा दो फ्रैश यूनिट का इंतजाम एडवांस में ही कर दिया गया था।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

जब राजा ने भगवान को सौंप दिया सिंहासन, फिर शुरू हिमाचल का सबसे बड़ा उत्सव, दुनिया भी हो गई दीवानी

कुल्लू दशहरा हिमाचल की समृद्ध धार्मिक और सांस्कृतिक परंपराओं...

रणजी ट्रॉफी के लिए हिमाचल की टीम घोषित, कांगड़ा के 4 खिलाड़ियों को मिली जगह

रणजी ट्रॉफी के लिए हिमाचल प्रदेश की 15 सदस्यीय...

चालक को आई नींद की झपकी! रानीताल-मुबारिकपुर हाईवे पर पलटा बीयर की पेटियों से लदा ट्रक

रानीताल-मुबारिकपुर हाईवे पर बीयर की पेटियों से लदा एक...