साच स्कूल के लैब अटैंडेंट ने फंदा लगाकर दी जान, पुलिस जांच में जुटी

--Advertisement--

Image

चम्बा जिले के जनजातीय क्षेत्र पांगी के ग्राम पंचायत साच में एक व्यक्ति ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। व्यक्ति की पहचान भागी राम (56) के रूप में हुई है। पुलिस ने मुकद्दमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

चम्बा – भूषण गुरुंग

चम्बा जिले के जनजातीय क्षेत्र पांगी के ग्राम पंचायत साच में एक व्यक्ति ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। व्यक्ति की पहचान भागी राम (56) के रूप में हुई है। पुलिस ने मुकद्दमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

भागी राम राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला साच में लैब अटैंडेंट के पद पर कार्यरत था। उसने अपने घर पर ही फंदा लगा लिया। इसका पता चलते ही परिजनों ने तुरंत उसे स्थानीय अस्पताल पहुंचाया, जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

भागी राम ने इस तरह का खौफनाक कदम क्यों उठाया, इसका खुलासा नहीं हो पाया है। पुलिस को ग्राम पंचायत साच के प्रधान द्वारा मामले की सूचना दी गई थी।

पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर व्यक्ति के शव को कब्जे में लिया तथा पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया। थाना प्रभारी पांगी अशोक राणा ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि पुलिस जांच में जुटी है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

जब राजा ने भगवान को सौंप दिया सिंहासन, फिर शुरू हिमाचल का सबसे बड़ा उत्सव, दुनिया भी हो गई दीवानी

कुल्लू दशहरा हिमाचल की समृद्ध धार्मिक और सांस्कृतिक परंपराओं...

रणजी ट्रॉफी के लिए हिमाचल की टीम घोषित, कांगड़ा के 4 खिलाड़ियों को मिली जगह

रणजी ट्रॉफी के लिए हिमाचल प्रदेश की 15 सदस्यीय...

चालक को आई नींद की झपकी! रानीताल-मुबारिकपुर हाईवे पर पलटा बीयर की पेटियों से लदा ट्रक

रानीताल-मुबारिकपुर हाईवे पर बीयर की पेटियों से लदा एक...