सोलन: मोटर व्हीकल इंस्पेक्टर समीर दत्ता को एजेंट सहित 7 दिन का पुलिस रिमांड, निलंबन तय

--Advertisement--

Image

सोलन, 30 जूनजीवन वर्मा

हिमाचल प्रदेश में वाहनों की पासिंग को लेकर धन उगाही होती है। इसका पर्दाफाश स्टेट विजिलेंस व एंटी क्रप्शन ब्यूरो ने दाड़लाघाट के एक होटल में 28-29 जून की रात किया था। आरोपी एमवीआई समीर दत्ता व एजेंट दिनेश ठाकुर को अदालत ने 7 दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा है।

होटल से पासिंग की एवज में कथित तौर पर एकत्रित की गई 5,68,500 रुपए की राशि बरामद की गई थी। पुलिस रिमांड के दौरान पुलिस आरोपियों से इस मामले से जुड़े तथ्य पता लगाने की कोशिश करेगी। साथ ही बैंक खातों के अलावा आरोपियों की चल व अचल संपत्ति को भी खंगाला जा सकता है।

बता दें कि विजिलेंस ने ये कार्रवाई गोपनीय सूचना के आधार पर की थी। ट्रांसपोर्ट विभाग के मोटर व्हीकल इंस्पेक्टर समीर दत्ता का निलंबन भी तय है। 48 घंटे पुलिस कस्टडी में रहने की स्थिति में सरकारी कर्मचारी का डीम्ड सस्पेंड होने का नियम है।

वाहनों की पासिंग के सिलसिले में एमवीआई दाड़लाघाट पहुंचे हुए थे। माना जा रहा है कि एजेंट दिनेश ठाकुर के जरिए ही पासिंग की एवज में रिश्वत के लेनदेन का सौदा तय होता था।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

लोक गायक इंद्रजीत की एक पहल ने बदला ट्रेंड, मोनाल की जगह कृत्रिम ‘कलगी’ बनी लोगों की पहली पसंद

हिमखबर डेस्क ‘हिमाचली टोपी’ जिसे पहाड़ी टोपी भी कहा जाता है,...

स्कूल के समीप रंगड़ों ने मां समेत दो बच्चों पर किया हमला, अस्पताल में भर्ती

हिमखबर डेस्क जनपद के जोगिंद्रनगर उपमंडल के द्राहल क्षेत्र में...