तेज रफ्तार ऑल्टो कार ने स्कूटी को मारी टक्कर, चालक गंभीर घायल

--Advertisement--

Image

सुंदरनगर, 30 जून – डॉली चौहान

हिमाचल प्रदेश की सड़कों पर वाहन चालकों की लापरवाही के कारण सड़क हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। लगातार मामलों में इजाफा होता जा रहा है। ताजा मामले में बीएसएफ पुलिस थाना के तहत बुधवार देर रात एक तेज रफ्तार ऑल्टो कार ने स्कूटी सवार को टक्कर मार दी।

जानकारी के अनुसार देर रात एक तेज रफ्तार ऑल्टो कार बीबीएमबी कॉलोनी से नरेश चौक की ओर आ रही थी। जैसे ही कार इनकम टैक्स ऑफिस के समीप पहुंची तो बीबीएमबी कॉलोनी की तरफ जा रहे एक स्कूटी सवार को जोरदार टक्कर मार दी।

जिस कारण स्कूटी सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। स्कूटी पूरी तरह से चकनाचूर हो गई। जैसे ही स्थानीय लोगों को हादसे का पता चला तो मौके पर पहुंचे व पुलिस को मामले की सूचना दी।

वहीं पुलिस ने करीब 2 घंटे की देरी के बाद मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू की। स्थानीय पुलिस के 2 घंटे बाद मौके पर पहुंचने के कारण स्थानीय लोगों में भारी रोष दिखा और पुलिस की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठाए।

उधर, वीरवार को मामले की पुष्टि करते हुए एसपी शालिनी अग्निहोत्री ने बताया कि मामले में जांच की जा रही है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

लोक गायक इंद्रजीत की एक पहल ने बदला ट्रेंड, मोनाल की जगह कृत्रिम ‘कलगी’ बनी लोगों की पहली पसंद

हिमखबर डेस्क ‘हिमाचली टोपी’ जिसे पहाड़ी टोपी भी कहा जाता है,...

स्कूल के समीप रंगड़ों ने मां समेत दो बच्चों पर किया हमला, अस्पताल में भर्ती

हिमखबर डेस्क जनपद के जोगिंद्रनगर उपमंडल के द्राहल क्षेत्र में...