दो कमरों की गौशाला में लगी आग, 2 बैल व 10 भेड़ें जलकर राख

--Advertisement--

Image

सुंदरनगर, 30 जून – डॉली चौहान

मंडी जनपद के गोहर उपमंडल की पंचायत नांड़ी में देर रात एक गौशाला में अचानक आग लगने से लाखों रुपए का नुकसान हो गया है। आगजनी की इस घटना में 2 बैल और 10 भेड़ बकरियां जलकर राख हो गई है। घटना देर रात 1 बजे की बताई जा रही है।

जानकारी के अनुसार देर रात चिंत राम व खेम सिंह गांव कुट की गौशाला में आग भड़क जाने से गौशाला में बंधे 2 बैल व 10 भेड़ें जलकर राख हो गई। आगजनी की यह घटना रात करीब 1 बजे की बताई जा रही है।

बता दे की दो भाईयों में चिन्त राम व खेम सिंह की दो कमरों की गौशाला थी, जिसमे दोनो भाईयों का करीब 3 लाख रुपए का नुकसान हुआ है। यह दर्दनाक मंजर देख हर किसी की आंखों में आंसू छलक रहे थे। गौशाला के अंदर रखा सारा सामान, लकड़ी, घास इत्यादि जलकर राख हो गया है।

क्या कहते है अधिकारी

उधर, तहसीलदार गोहर कृष्ण कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि पीड़ित परिवार का नुकसान का जायजा लिया गया है। जिसमे कि पशुओं का 1 लाख व गौशाला का 2 लाख रूपये के नुकसान का अनुमान है।

प्रशासन की तरफ से पीड़ित परिवार को फौरी राहत के तौर पर 10 हज़ार रूपये की राशि दे दी गई है। आगजनी कैसे हुई इसकी जांच की जा रही, तथा मामला दर्ज कर लिया गया है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...