नई चप्पल खरीदने के बाद लापता हुई महिला, सूचना पर 50 हजार का ईनाम

--Advertisement--

Image

सुंदरनगर,30 जून – डॉली चौहान

बल्ह पुलिस थाना के तहत गुरु कोठा क्षेत्र की 56 वर्षीय महिला रहस्यमय परिस्थितियों में लापता हो गई है। परिजनों ने महिला की तलाश हर जगह की, लेकिन पता नहीं चल सका। परिजनों ने मामले की शिकायत बल्ह पुलिस थाना के तहत रिवालसर पुलिस को दी है।

जानकारी के अनुसार बीते शुक्रवार को गुरु कोठा क्षेत्र की रहने वाली 56 वर्षीय विनोद कुमारी पत्नी विश्वनाथ घर से किसी कार्य को लेकर निकली थी। कुछ दूरी पर महिला की चप्पल टूटने पर महिला ने नई चप्पल भी खरीदी, शाम तक महिला घर वापिस नहीं लौटी।

बता दें कि महिला का पति सेवानिवृत्त है और बेटा-बेटी की शादी हो चुकी है। महिला के लापता होने से परिजनों पर दुखों का पहाड़ टूट गया है।

वही, मीडिया से बातचीत करते महिला के बेटे लक्की शर्मा ने बताया कि उनकी माता बीते शुक्रवार को घर से निकली थी. लेकिन वे वापस घर नहीं पहुंची।

उन्होंने पुलिस प्रशासन सहित स्थानीय लोगों से मांग की है कि माता की सूचना 8288091007, 7814675092, 9023185334 नंबर पर दी जा सकती है। उन्होंने बताया कि सूचना देने वाले को 50 हजार की राशि ईनाम के तौर पर  दी जाएगी।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

अस्पताल में डिलीवरी के दौरान नवजात की टूटी टांग, पिता ने लगाए लापरवाही के आरोप

हिमाचल प्रदेश के एक क्षेत्रीय अस्पताल में सिजेरियन डिलीवरी...

हिमाचल पुलिस को सलाम! भारी बर्फबारी में फंसे पर्यटकों के लिए देवदूत बनी पुलिस, 100 वाहन निकाले

हिमाचल प्रदेश के लाहौल-स्पीति में भारी बर्फबारी के कारण...