सोलन: बरसात से पहले ही प्रकृति ने दिखाया रूद्र रूप, ज्यावला गांव की पहाड़ी में बादल फटने जैसे हालात, मलवे की चपेट में आए वाहन

--Advertisement--

सोलन – रजनीश ठाकुर 

बरसात ने अपना रौद्र रूप दिखाना शुरू कर दिया है। क्योंकि सोमवार को हुई बारिश के चलते कुनिहार नालागढ़ मार्ग के गंभरपुल में पहाड़ी से पानी के साथ भारी भरकम गाद मिट्टी आ गई व सड़क किनारे खड़ी गाड़ियां भी मलवे की चपेट में आ गईं।

ग्रामीणों द्वारा कहा जा रहा है कि पानी एवं गाद मिट्टी का इतना बहाव था कि मानो ज्यावला गांव की पहाड़ी में बादल फटा हो। गांव की गलियों से भी पानी का बहाव काफी होने की वजह से ग्रामीण भी खौफ जदा हो गए। क्योंकि गत वर्ष भी प्रदेश में बरसात के दौरान जगह-जगह भूस्खलन एवं जानमाल का नुक्सान झेला।

प्रधान ग्राम पंचायत बनोह खरड़ हट्टी केडी शर्मा के बोल 

प्रधान ग्राम पंचायत बनोह खरड़ हट्टी केडी शर्मा ने कहा कि अचानक ज्यावला गांव की पहाड़ी में बादल फटने जैसे हालात देखने को मिले। कुछ मकानों को भी खतरा हो गया व घरेलू सामान तक मलवे के साथ बह गया।

गांव के साथ-साथ गंभरपुल तक भारी पानी एवं मलवा आ गया। जिसकी वजह से सड़क में खड़े कुछ वाहन तक मलवे की चपेट में आ गए। फिलहाल कोई जानमाल का नुक्सान नहीं हुआ है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...