सेल्फी लेने के चक्कर में नदी में डूबे 5 दोस्त, दो की दर्दनाक मौत

--Advertisement--

Image

लखनऊ, सूरज विश्वकर्मा

यूपी के बस्ती जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां सेल्फी लेने के चक्कर में 5 दोस्त अचानक नदी में डूबने लगे। शोरगुल सुनकर आसपास के लोग जमा होने लगे। एक दूसरे की जान बचाने के चक्कर में 3 छात्र नदी की धारा से किसी भी तहर बाहर आए, जबकि 2 नदी की धारा में दूर जाने के कारण नदी में डूब गए। सूचना पर कलवारी व अम्बेडकर नगर के अलीगंज थाने की पुलिसर मौके पर पहुंची, जहां गोता खोरों के द्वारा नदी में डूबे दोनों युवकों की तलाश की जा रही है।

घटना कलवारी थाना क्षेत्र अन्तर्गत आने वाले माझा खुर्द चौकी से 500 मीटर दूर सरयू नदी की है। यहां 5 दोस्त अचानक नदी की बीच धारा में चले गए देखते ही देखते बहाव तेज होने के कारण पांचों दोस्त धारा में डूबने लगे। शोरगुल सुनकर आसपास के लोग जमा होने लगे। एक दूसरे की जान बचाने के चक्कर में 3 छात्र नदी की धारा से किसी भी तहर बाहर आए, जबकि दो नदी की धारा में दूर जाने के कारण नदी में डूब गए।

पूछताछ के दौरान पता चला कि ये सभी पिछले कई दिनों ने नदी में नहाने आया करते थे, सभी अम्बेडकर नगर जिले में इंजीनियरिंग कॉलेज के छात्र बताए जा रहे हैं। गोताखोरों की मदद से लगातार तलाश की जा रही है, लेकिन अभी तक कोई सुराग नही मिला है। वहीं मृतक इंजीनियरिंग छात्र देवेश और तरुणेश लखनऊ और हापुड़ जिले के रहने वाले बताये जा रहे हैं।

इस बारे में आई जी अनिल कुमार राय ने बताया कि ये सभी इंजीनियरिंग के छात्र हैं जो कि अम्बेडकर नगर जिले में इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रहे थे, ये सब नदी में नहा रहे थे कि अचानक ये सभी नदी की धारा में चले गए जिसमे दो छात्र की मौत हो गई। जिनकी तलाश की जा रही है। जबकि तीन छात्र तैर कर बाहर निकल आए, सूचना पर बस्ती व अम्बेडकर नगर जिले की पुलिस पहुंची हुई है। मृतक छात्र लखनऊ और हापुड़ जिले के रहने वाले हैं। इसके पहले भी ये सरयू नदी में नहाने आते रहे हैं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...