सुरक्षा गार्ड के लिए साक्षात्कार 23 दिसम्बर को

--Advertisement--

एसआईएस इंडिया लिमिटेड बिलासपुर द्वारा सुरक्षा गार्ड के 120 पद भरे जाने प्रस्तावित है।

मंडी, 21 दिसम्बर – हिमखबर डेस्क

उप रोजगार अधिकारी पधर नीरज कुमार ने बताया कि एसआईएस इंडिया लिमिटेड बिलासपुर द्वारा सुरक्षा गार्ड के 120 पद भरे जाने प्रस्तावित है। उन्होंने बताया कि इन पदों के लिए 23 दिसम्बर को सुबह 10.30 बजे उप रोजगार कार्यालय पधर में साक्षात्कार आयोजित किये जायेगें।

उन्होंने बताया कि इन पदों के लिए उम्मीदवार दसवीं पास या इससे अधिक तथा आयु 21 से 37 वर्ष के बीच होनी चाहिए। लंबाई 168 सैमी तथा वजन 56 से 95 किलो होना चाहिए।

उन्होंने बताया कि इच्छुक उम्मीदवार अपने साथ सभी मूल शैक्षणिक प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, दो पासपोर्ट साईज के फोटोग्राफ व रोजगार पहचान पत्र अवश्य लाएं। उम्मीदवार को साक्षात्कार में भाग लेने के लिए किसी प्रकार का यात्रा भत्ता व अन्य लाभ देय नहीं होगें।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में ट्रेनिंग पूरी कर छुट्टी आए फौजी की सड़क हादसे में मौत

कांगड़ा में सड़क हादसे ने एक परिवार का सहारा...

पालमपुर में ब्रेक फेल होने से बस दुर्घटनाग्रस्त, ड्राइवर की सूझबूझ से बची 15 जिंदगियां

पालमपुर में मंडी-पठानकोट राष्ट्रीय राजमार्ग पर ब्रेक फेल होने...

शाहपुर कॉलेज में HPU इंटर कॉलेज फुटबॉल चैंपियनशिप, केवल सिंह पठानियां बोले- बढ़ी पुरस्कार राशि

शाहपुर महाविद्यालय में HPU इंटर कॉलेज फुटबॉल चैंपियनशिप आयोजित...