सुक्खू कैबिनेट की बैठक कल, CPS मामले सहित होंगे कई अहम फैसले

--Advertisement--

शिमला – नितिश पठानियां

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की अध्यक्षता में 16 नवम्बर को होने वाली मंत्रिमंडल बैठक में हाईकोर्ट की तरफ से आए सीपीएस मामले पर चर्चा हो सकती है। इसके अलावा सरकार के 2 वर्ष के कार्यक्रम व शीतकालीन सत्र से जुड़े विषय पर चर्चा हो सकती है। सरकार का 2 वर्ष का कार्यकाल 11 दिसम्बर को पूरा होना है तथा शीतकालीन सत्र का आयोजन भी दिसम्बर माह में होना है।

सरकार की तरफ से शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर की अध्यक्षता में करुणामूलक आधार पर नियुक्ति देने से संबंधित विषय को लेकर गठित मंत्रिमंडलीय उपसमिति की सिफारिशों पर बैठक में चर्चा संभव है। इस समय करुणामूलक आधार पर सरकारी विभागों और सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों में नौकरी देने के 3234 मामले लंबित पड़े हैं।

मंत्रिमंडल में होम स्टे के लिए नए नियमों पर भी मुहर लग सकती है। इस विषय में भी मंत्रिमंडलीय उपसमिति गठित की गई है। बैठेक में रोगी कल्याण समितियों को फिर से क्रियाशील करने को लेकर स्वास्थ्य मंत्री डाॅ. धनीराम शांडिल की अध्यक्षता में गठित एक अन्य मंत्रिमंडलीय उपसमिति की सिफारिशें चर्चा के लिए आने पर आगामी समय में रोगियों के कल्याण के लिए धनराशि एकत्र करने को लेकर निर्णय लिया जा सकता है।

इस उपसमिति में राजेश धर्माणी और यादविंदर गोमा सदस्य हैं। विभिन्न सरकारी विभागों में खाली पड़े पदों को भरने पर भी मुहर लग सकती है। शिक्षकों की भर्ती राज्य चयन आयोग की बजाय शिक्षा बोर्ड से करवाने पर भी फैसला लिया जा सकता है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...