नशा माफिया है कि मानता नहीं, दो भाइयों के घर निकली चिट्टे की बड़ी खेप, कैश भी बरामद

--Advertisement--

नूरपुर – स्वर्ण राणा

जिला पुलिस नूरपुर ने नशा का कारोबार करने वालों के खिलाफ शिकंजा कसा हुआ है, लेकिन इसके बाद भी नशा माफिया है कि मानता नहीं। जिला पुलिस नूरपुर ने द्वारा नशे के खिलाफ चलाए अभियान में छन्नी में दो भाइयों के रिहायशी मकान से 91.4 ग्राम चिट्टा व 38 हजार रुपए की नकदी बरामद की है।

पुलिस ने भारत उर्फ तम्मा व उसके छोटे भाई खन्ना निवासी छन्नी के खिलाफ केस दर्ज करके दोनों भाइयों को गिरफतार कर लिया है। आरोपियों के खिलाफ आगामी कार्यवाही अमल मे लाई जा रही है।

एसपी नूरपुर अशोक रतन के बोल

एसपी नूरपुर अशोक रतन ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि आरोपी भारत उर्फ तम्मा व खन्ना दोनों शातिर व अभ्यस्थ अपराधी हैं, जिन पर अन्य अभियोग भी पंजीकृत हैं। उन्होंने कहा कि अब इन दोनों को चिट्टा व नकदी सहित गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने कहा कि नियमानुसार आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में पहली बार रक्षाबंधन पर पुरुषों को भी सरकारी छुट्टी, सरकार ने जारी की अधिसूचना

हिमाचल प्रदेश सरकार ने रक्षाबंधन को लेकर बड़ा फैसला...