सुंदरनगर पुलिस ने 7 दिन बाद दबोचा हिट एंड रन का फरार आरोपी

--Advertisement--

सुंदरनगर, 24 फरवरी – अजय सूर्या

सुंदरनगर पुलिस ने हिट एंड रन के फरार आरोपी को 7 दिनों की गहन जांच के बाद गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। आरोपी सहित वाहन को भी कब्जे में लिया गया है।

जानकारी के अनुसार मामला बीते शनिवार की रात का है, जब एक ट्रक चालक को टक्कर मार आरोपी कार सहित मौके से फरार हो गया था। हादसे में ट्रक चालक की मौत हो गई थी। इसके बाद सीसीटीवी कैमरों के डाटा की जांच की गई, लेकिन फुटेज में नंबर ट्रेस नहीं हो पा रहा था। पुलिस टीम ने गहनता से जांच करते हुए गाड़ी के नंबर को ट्रेस किया और कार को सुंदरनगर शहर से बरामद कर कब्जे में लिया गया।

ऑल्टो कार चालक सुंदरनगर के एक रेस्तरां में खाना बनाने का कार्य करता है, जिसकी पहचान विक्रम निवासी आनी जिला कुल्लू के रूप में हुई है। मामले में रेस्तरांके मालिक को भी आगामी जांच के लिए थाना में तलब किया गया है।

डीएसपी सुंदरनगर भूषण के बोल 

मामले की पुष्टि करते हुए डीएसपी सुंदरनगर भूषण ने कहा कि आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में ”गैस” संकट: कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई बंद, केंद्र सरकार का बड़ा फरमान

हिमख़बर डेस्क हिमाचल प्रदेश के प्रमुख औद्योगिक क्षेत्र बद्दी-बरोटीवाला-नालागढ़ (BBN)...

UPSC AIR-79: एक हिमाचल के DC की पत्नी, दूसरी उत्तर प्रदेश में सरकारी SDM के ड्राइवर की बेटी

हिमखबर डेस्क  संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की सिविल सेवा...

तिरंगे में लिपटे पिता को देख जो सजाया था सपना.. आज बेटी ने किया पूरा, अब बनीं लेफ्टिनेंट

पालमपुर - बर्फू  हिमाचल प्रदेश की मिट्टी में 'वीरता' का...