जिला चंबा के भटियात क्षेत्र के गोला के 22वर्षीय रजत सिंह ठाकुर भारतीय सेना में बना लेफ्टिनेंट, गांव में खुशी की लहर

--Advertisement--

जिला चंबा के भटियात क्षेत्र के गोला के 22वर्षीय रजत सिंह ठाकुर भारतीय सेना में बना लेफ्टिनेंट, गांव में खुशी की लहर!

चम्बा – भूषण गुरुंग 

जिला चम्बा के भटियात की ग्राम पंचायत गोला के रजत सिंह ठाकुर ने इतिहास रचा है उसने अपने परिवार का ही नहीं बल्कि पूरे जिला चम्बा व अपने गांव गोला का नाम रोशन किया है।

22 बर्षीय रजत सिंह ठाकुर ने कड़ी मेहनत से भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट का पद हासिल किया है। रजत सिंह ठाकुर की शिक्षा प्रथम से बारहवी तक हब्बल बेंगलूर में हुई व B.Com कृस्तु जयंती कॉलेज बेंगलूर से ही प्राप्त की।

रजत ठाकुर के परिवार में दादा सहित तीन सदस्य भारतीय सेना में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। रजत ठाकुर के ताया श्री देव राज अभी हाल में ही शिक्षा विभाग से CHT पद से रिटायर्ड हुए हैं।

रजत ठाकुर के पिता रणजीत सिंह भारतीय सेना में 6th
पैराछूट रेजिमेंट स्पैशल फ़ोर्स में सेवार्थ हैं। रजत के एक ताया व चाचा भी भारतीय सेना में अपनी सेवाएं दे चुके हैं।

रजत के भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट बनने पर परिवार वालों को रिश्तेदारों व स्थानीय लोगों द्वारा बधाई व शुभकामनाएं दी जा रही हैं। उनका कहना है कि इतनी छोटी आयु में रजत ने वो मुकाम हासिल किया है जो इससे पहले किसी ने नहीं किया।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

रेलिंग से हुई टक्कर तो मौके पर कार छोड़ भाग निकला तस्कर, पुलिस ने पकड़ा अवैध शराब का जखीरा

हिमखबर डेस्क  मंडी जिला के उपमंडल जोगिंद्रनगर में पुलिस ने...

चम्बा-जोत रोड पर अनियंत्रित होकर बिजली के खंभे से टकराई कार, 2 सवार घायल

चम्बा - भूषण गुरूंग  चम्बा-जोत मार्ग पर स्थित भरोड़ी के...