ट्रेनी एसोसिएट के भरे जाएंगे 58 पद, 13100 से 20 हजार मिलेगा वेतन

--Advertisement--

ट्रेनी एसोसिएट के भरे जाएंगे 58 पद, 13100 से 20 हजार मिलेगा वेतन।

हिमखबर डेस्क 

क्षेत्रीय रोजगार अधिकारी अक्षय कुमार ने सूचित किया है कि लिवगार्ड एनर्जी टेक्रोलाॅजीज प्राइवेट लिमिटेड बद्दी में टेªनी एसोसिएट के 58 पद भरे जाने हैं।

इन पदों हेतु ज़िन आवेदकों ने जमा दो, आईटीआई (इलेक्ट्राॅनिक्स, इलेक्ट्रिकल, मैकेनिकल, फिटर, वेल्डर) किया हुआ है उन आवेदकों के 50 पद प्रोडक्शन विभाग एवं 8 पद मेंटेनेंस विभाग के भरे जाने हैं।

इन पदों हेतु आयु 18 से 25 वर्ष तक रखी गई है। आवेदक को कम्पनी द्वारा रूपए 13100 से 20 हज़ार प्रति माह वेतन व अन्य सुविधाएं कंपनी के नियमानुसार दी जाएँगी।

उन्होंने बताया कि अभ्यर्थी अपने साथ दो पासपोर्ट साइज़ फोटो, रिहायशी प्रमाण पत्र, मूल प्रमाण पत्र एवं अपना बायोडाटा की काॅपी व अनुभव प्रमाणपत्र यदि हो तो साथ लेकर

  • 10 मार्च को उप रोज़गार कार्यालय पालमपुर में,
  • 11 मार्च को उप रोज़गार कार्यालय नगरोटा बगवां में,
  • 12 मार्च 2026 को उप रोज़गार कार्यालय, देहरा में

सुबह 11 बजे पहुंचकर उक्त कम्पनी के समक्ष साक्षात्कार हेतु उपस्थित हो सकते हैं। इस साक्षात्कार हेतु आवेदकों को किसी भी प्रकार का यात्रा भत्ता व अन्य देय नहीं होगा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विधायक सुधीर शर्मा को विजिलेंस ने 13 अगस्त को तलब किया, आय-व्यय और संपत्तियों से जुड़े दस्तावेज मांगे

हिमखबर डेस्क कांगड़ा के धर्मशाला विधानसभा क्षेत्र से विधायक सुधीर...

राजगढ़ में दर्दनाक हादसा, तीन मंजिला मकान गिरने से मां-बेटी की मौत, दो मासूम घायल

हिमखबर डेस्क सिरमौर के राजगढ़ में बुधवार दोपहर एक दर्दनाक...

स्वस्थ विकल्प ही उज्ज्वल भविष्य की आधारशिला: केवल सिंह पठानियां

धर्मशाला, 12 अगस्त - हिमखबर डेस्क अन्तर्राष्ट्रीय युवा दिवस के...