सुंदरनगर गैंगरेप मामला मे सभी आरोपी गिरफ्तार, एक निकला नाबालिग

--Advertisement--

Image

सुंदरनगर/ मंडी, व्यूरो

हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले के सुंदरनगर में चंडीगढ़ की युवती से गैंगरेप मामले में पुलिस ने सात आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि छठा आरोपी नाबालिग है और उसे डिटेन किया गया है। कुल 8 आरोपियों में से सात की गिरफ्तारी हो चुकी है। नाबालिग को हिरासत में लिया गया है। पीड़ित युवती हिमाचल के बिलासपुर जिले से है और चंडीगड़ में नौकरी करती है।

सभी आरोपी सुंदरनगर के शहरी क्षेत्र और आसपास से हैं। इन सभी आरोपियों की उम्र 19 से 22 वर्ष के बीच है, जबकि नाबालिग की उम्र 17 साल है। यह सभी अभी स्टूडेंट्स हैं और इनमें से कोई होटल मैनेजमेंट तो कोई इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रहा है। पुलिस ने इन पांचों को बुधवार देर रात गिरफ्तार किया था और गुरुवार को कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें तीन दिन के रिमांड पर भेज दिया गया है। आरोपियों में रजत कुमार (19) निवासी अम्बेडकर नगर, सूर्या (18) निवासी धनोटू, तिक्षित सेन (19) निवासी रसमाई, ईशान गुप्ता (19) निवासी नजदीक टेस्ट हाउस चौक, साहिल खान (22) निवासी बनायक से है, जबकि एक नाबालिग आरोपी की उम्र 17 साल है, जो सोलन जिले से है।

पीड़ित युवती की ओर से बीते 6 फरवरी को चंडीगढ़ के मनीमाजरा स्थित पुलिस स्टेशन में एफआईआर दर्ज करवाई गई थी। इसमें 8 युवकों पर सामूहिक दुष्कर्म का आरोप लगाया गया है। युवती अपने दोस्त के साथ 3 फरवरी को मनाली घूमने गई थी। वापसी में वह सुंदरनगर उतर गई। यहां उसका एक पुराना दोस्त मिल गया, जो उसे अपने साथ ले गया।

फिर शराब के नशे में दोस्तों के साथ उससे दुष्कर्म किया। मनीमाजरा लौटने पर उसने जीरो एफआईआर दर्ज करवाई। इसके बाद मामला सुंदरनगर पुलिस को भेजा गया। युवती का आरोप है कि उसकी अश्लील वीडियो भी बनाई गई है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

यूपीएससी ने निकाली ग्रुप ए और बी के पदों पर भर्ती, 29 मई तक करें आवेदन; जानें पात्रता

हिमखबर डेस्क संघ लोक सेवा आयोग ने विभिन्न मंत्रालयों और...

हिमाचल पुलिस ऑर्केस्ट्रा “Harmony of the Pines” ने खोया अपना वरिष्ठ साथी, ASI सतीश नाहर का निधन

हिमखबर डेस्क हिमाचल पुलिस के मशहूर ऑर्केस्ट्रा बैंड “Harmony of...

लोक गायक विक्की चौहान की पत्नी की राजनीति में एंट्री, शिक्षा मंत्री के गढ़ में दिलचस्प हुआ चुनाव

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में पंचायती राज चुनावों की सरगर्मी...

चुनावी माहौल के बीच मशीनरी से उखाड़ दिया पंचायत कार्यालय का रास्ता, सचिव की शिकायत पर FIR दर्ज

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में पंचायत चुनाव के बीच हमीरपुर...