सीएम सुखू और कमलेश की जोड़ी का कमाल देहरा के इतिहास में भाजपा में आज तक का सबसे बड़ा पलायन

--Advertisement--

सीएम सुखू और कमलेश की जोड़ी का कमाल देहरा के इतिहास में भाजपा में आज तक का सबसे बड़ा पलायन

देहरा – शिव गुलेरिया

कड़क धूप में देहरा का राजनीतिक पारा भी चरम पर है। क्योंकि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू कि धर्मपत्नी कमलेश ठाकुर चुनावी रण में हैं। कमलेश ठाकुर ने आज ताबड़तोड़ जनसभाएं की। मुहल एक मुहल 2 रजोल करियाडा 1 करियाडा 2 जालंधर लाहड़ सनोट रैंटा में नुक्कड़ सभाएं की।

इस सभाओं में भारी जन सैलाब उमड़ रहा है। विकास को देखते हुए हर रोज सैंकड़ों लोग कांग्रेस जॉइन कर रहे है । इन सभाओं में भी ये सिलसिला जारी रहा है।

कमलेश ठाकुर बोली कि देहरा के विकास को अब गति दिलाएंगी । वह देहरा के साथ धयाण का फर्ज निभाएंगी। लेकिन उससे पहले देहरा की जनता को वोट का शगुन डालना होगा। तभी वह अपना फर्ज निभा पाएंगी ।

ये शब्द कमलेश ठाकुर ने जालंधर लाहड़ में नुक्कड़ सभा के दौरान कहे। उन्होंने कहा कि मैं देहरा वासियों को 10 जुलाई के लिए निमंत्रण देने आई हूँ। ओर डेढ़ साल कमी की भरपाई 6 महीने में कर दूंगी।कि उस दिन सभी घर से निकल कर देहरा के विकास के लिए वोट करें।

वहीं इस दौरान डॉ राजेश शर्मा भी उनके साथ रहे। डॉ राजेश ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि कमलेश ठाकुर उनकी भाभी हैं। और भाभी का सम्मान करना हमारा फर्ज है। इस देहरा से उनको जीता कर अपने फर्ज को निभाने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे।

उन्होंने कहा कि 15 महीने में मुख्यमंत्री ने अपनी गारंटियों को पूरा किया है। सबसे पहले ओ पी एस ओर फिर महिलाओं के खाते में 1500 रुपये डलने शुरू हो जाएँगे। और आगे भी सरकार इसी तरह कार्य करती रहेगी।

उन्होंने कांग्रेस उम्मीदवार कमलेश ठाकुर को भारी जनसमर्थन के लिए जनता से अपील की। ताकि आने बाले समय में देहरा के विकास में कोई कमी न रहे। सीएम सुखू पहले ही कह चुके हैं देहरा अब में तेरा ।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

IIM सिरमौर के छात्र की हॉस्टल में मौत, डिप्रेशन से जूझने की बात सामने आई

सिरमौर - नरेश कुमार राधे आईआईएम सिरमौर के धौलाकुआं कैंपस...

युवाओं के लिए सुनहरा मौका! 200 पदों पर भर्ती, इस दिन होगा इंटरव्यू

हिमखबर डेस्क एलआईसी ऑफ इंडिया, सोलन में बीमा सखी के...

अश्वनी चौधरी बने जिला कांग्रेस कमेटी कांगड़ा के सचिव, पार्टी ने सौंपी नई जिम्मेदारी

शाहपुर - कोहली कांग्रेस संगठन में शाहपुर क्षेत्र के वरिष्ठ...