सीएम के सलाहकार के बेटे पर हमला करने वाला मास्टरमाइंड गिरफ्तार, जानें कैसे रची थी साजिश?

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क 

शिमला पुलिस ने मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार नरेश चौहान के बेटे आर्यन चौहान पर हुए हमले की गुत्थी को पूरी तरह सुलझा लिया है। इस सनसनीखेज वारदात के पीछे जिस शातिर दिमाग का हाथ था, वह अब सलाखों के पीछे है।

पुलिस ने ठियोग के रहने वाले प्रॉपर्टी डीलर मनीश वर्मा उर्फ मनु निवासी ठियोग, जिला शिमला को मुख्य साजिशकर्ता के रूप में गिरफ्तार किया है।

कैसे रची गई थी खौफनाक साजिश?

जांच में यह चौंकाने वाला खुलासा हुआ है कि आरोपी मनु केवल एक अपराधी नहीं, बल्कि इस पूरी घटना का सूत्रधार था। उसने किसी पेशेवर अपराधी की तरह आर्यन चौहान की रेकी की थी।

मनु लंबे समय से आर्यन की हर गतिविधि, उसके घर से निकलने के वक्त और रास्तों पर नजर रख रहा था। उसने न केवल अपहरण का खाका बुंचा, बल्कि अन्य सह-आरोपियों को भी इस अपराध में शामिल किया। वारदात का मुख्य उद्देश्य फिरौती वसूलना और लूटपाट करना था।

दबिश के दौरान मिला हथियारों का जखीरा

शिमला पुलिस ने जब दबिश दी, तो मास्टरमाइंड के पास से एक अवैध हथियार और 10 जिंदा कारतूस बरामद हुए। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, आरोपी का पुराना आपराधिक इतिहास रहा है और उसके खिलाफ पहले भी कई गंभीर मामले दर्ज हैं।

वह खौफनाक शाम: क्या हुआ था 20 मार्च को?

यह पूरी कहानी 20 मार्च को तब शुरू हुई जब आर्यन चौहान शिमला के नवबहार इलाके से जा रहे थे। तारापुर रोड पर तीन हमलावरों ने उनका रास्ता रोका। बदमाशों ने पिस्तौल और लोहे की रॉड के दम पर आर्यन को डराने और बंधक बनाने की कोशिश की।

अपनी जान पर खतरा देख आर्यन ने बहादुरी दिखाई और चलती गाड़ी से छलांग लगा दी, जिससे हमलावरों के मंसूबे फेल हो गए। वारदात के बाद आरोपी मौके से भाग निकले। पुलिस ने बाद में मशोबरा के पास से उनकी लावारिस गाड़ी बरामद की थी।

पुलिस की मुस्तैदी और तकनीकी साक्ष्य

मामले की गंभीरता को देखते हुए ढली थाना पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) और आर्म्स एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया था। सीसीटीवी फुटेज खंगालने और डिजिटल डेटा के गहन विश्लेषण के बाद पुलिस ने पहले दो आरोपियों को दबोचा और अब मुख्य आरोपी मनु को भी गिरफ्तार कर लिया है।

“शिमला पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई ने शहर में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर जनता के विश्वास को मजबूत किया है। फिलहाल मास्टरमाइंड से गहन पूछताछ की जा रही है ताकि गिरोह के अन्य संपर्कों का पता लगाया जा सके।”

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विधायक सुधीर शर्मा को विजिलेंस ने 13 अगस्त को तलब किया, आय-व्यय और संपत्तियों से जुड़े दस्तावेज मांगे

हिमखबर डेस्क कांगड़ा के धर्मशाला विधानसभा क्षेत्र से विधायक सुधीर...

राजगढ़ में दर्दनाक हादसा, तीन मंजिला मकान गिरने से मां-बेटी की मौत, दो मासूम घायल

हिमखबर डेस्क सिरमौर के राजगढ़ में बुधवार दोपहर एक दर्दनाक...

स्वस्थ विकल्प ही उज्ज्वल भविष्य की आधारशिला: केवल सिंह पठानियां

धर्मशाला, 12 अगस्त - हिमखबर डेस्क अन्तर्राष्ट्रीय युवा दिवस के...