सिहुंणी में कांगड़ा केंद्रीय सहकारी बैंक ने किया जागरूकता शिविर का आयोजन

--Advertisement--

Image

कोटला – स्वयम

कांगड़ा केंद्रीय सहकारी बैंक की शाखा कोटला द्वारा वीरवार को नाबार्ड के सौजन्य से ग्राम पंचायत सिहुंणी के पंचायत घर में डिजिटल बैंकिंग और सरकार द्वारा बैंकों के माध्यम से चलाई जा रही विभिन्न योजनाओंं के बारे जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया।

इस शिविर में वरिष्ठ शाखा प्रबंधक सुशील कुमार और अधिकारी पंकज कुमार ने विभिन्न – विभिन्न योजनाओं जैसे अटल पेंशन योजना, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति योजना, किसान क्रेडिट कार्ड, स्वयं सहायता समूह, प्रधानमंत्री मुद्रा योजना, फसल बीमा योजना आदि योजनाओं के बारे में लोगों को विस्तृत रूप से जानकारी दी गई ।

उन्होंने लोगों को डिजिटल लेनदेन करते समय व फ्रॉड से बचने के लिए भी जागरूक किया।

ये रहे उपस्थित

इस मौके पर वरिष्ठ शाखा प्रबंधक सुशील कुमार, अधिकारी पंकज कुमार, सिहुंणी पंचायत प्रधान वेवी देवी, उप प्रधान गगन कुमार, बीना देवी, अमरीक सिंह, पंचायत प्रतिनिधि सहित काफी संख्या में विभिन्न – विभिन्न समूह के सदस्य व स्थानीय लोगों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

देई उत्सव-2026 में बेटियों ने दिखाई प्रतिभा, 25 स्कूलों की छात्राओं ने लिया हिस्सा

देई उत्सव-2026 में 25 स्कूलों की बालिकाओं ने विभिन्न...

हिमाचल में सुरक्षा गार्ड समेत कई पदों पर भर्ती, 12-17 अक्टूबर तक कैंपस इंटरव्यू

सुरक्षा गार्ड एवं सुरक्षा पर्यवेक्षक के पदों पर भर्ती...

कांगड़ा में ट्रेनिंग पूरी कर छुट्टी आए फौजी की सड़क हादसे में मौत

कांगड़ा में सड़क हादसे ने एक परिवार का सहारा...