सिंगर और एक्टर यो यो हनी सिंह पर पत्नी ने लगाए मारपीट और यौन हिंसा के आरोप

--Advertisement--

Image

व्यूरो रिपोर्ट

बालीवुड सिंगर और एक्टर यो यो हनी सिंह की पत्नी शालिनी तलवार ने कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। दरअसल, उन्होंने सिंगर पर ‘दि प्रोटेक्शन ऑफ वूमन फ्रॉम डोमेस्टिक वायलेंस एक्ट के तहत याचिका दी है। दिल्ली के तीस हजारी कोर्ट में यह दाखिल की गई है। यह याचिका तीज हजारी कोर्ट की मजिस्ट्रेट तानिया सिंह के सामने पेश की गई।

वकील संदीप कपूर, अपूर्वा पांडे और जीजी कश्यप ने शालिनी तलवार की ओर से याचिका मजिस्ट्रेट के सामने रखी। कोर्ट ने हनी सिंह के खिलाफ एक नोटिस जारी किया है, जिसमें उन्होंने सिंगर से 28 अगस्त से पहले रिप्लाई फाइल करने की बात लिखी है। दोनों की ज्वॉइंट प्रॉपर्टी को न बेचने और स्त्रीधन से छेड़छाड़ न करने पर भी हनी सिंह पर रोक लगाई गई है। शालिनी तलवार के फेवर में ही ऑर्डर पास किया गया है।

हनी सिंह की पत्नी ने सिंगर पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं। शारीरिक हिंसा, यौन हिंसा, मानसिक उत्पीडऩ और आर्थिक हिंसा का आरोप शालिनी ने हनी सिंह समेत उनके माता-पिता और बहन पर लगाया है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में ट्रेनिंग पूरी कर छुट्टी आए फौजी की सड़क हादसे में मौत

कांगड़ा में सड़क हादसे ने एक परिवार का सहारा...

पालमपुर में ब्रेक फेल होने से बस दुर्घटनाग्रस्त, ड्राइवर की सूझबूझ से बची 15 जिंदगियां

पालमपुर में मंडी-पठानकोट राष्ट्रीय राजमार्ग पर ब्रेक फेल होने...

शाहपुर कॉलेज में HPU इंटर कॉलेज फुटबॉल चैंपियनशिप, केवल सिंह पठानियां बोले- बढ़ी पुरस्कार राशि

शाहपुर महाविद्यालय में HPU इंटर कॉलेज फुटबॉल चैंपियनशिप आयोजित...