सवारी अपनी जान की भी खुद जिम्मेवार! चलती HRTC बस के पिछले दोनों टायर खुले, मची खलबली

--Advertisement--

सवारी अपनी जान की भी खुद जिम्मेवार! चलती HRTC बस के पिछले दोनों टायर खुले, मची खलबली

मंडी – अजय सूर्या

हिमाचल प्रदेश में सरकारी बसों के अंदर लिखा होता है कि सवारी अपने सामान की जिम्मेदार है लेकिन अब सवारी अपनी सुरक्षा और जान के लिए भी जिम्मेदार है। मामला हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले का है।

यहां पर एचआरटीसी की सेमीडिलक्स बस का चलते-चलते पिछले टायरों का पूरा हिस्सा ही खुल गया। इस दौरान बस की पूरी बॉडी जोर से सड़क पर धड़ाम करके आ गिरी। गनीमत यह रही कि बस नियंत्रित हो गई और कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ। बस में सवार सभी यात्री पूरी तरह से सुरक्षित हैं और उन्हें दूसरी बस में बैठाकर आगे भेज दिया गया है।

जानकारी के अनुसार, हिमाचल परिवहन निगम की यह बस गुरुवार सुबह जोगिंद्रनगर से अमृतसर जा रही थी। धर्मपुर के कोटला के पास नेरी में जैसे ही बस पहुंची तो अचानक बस के पिछले वाले टायरों का पूरा हिस्सा ही बस से अलग हो गया। इससे बस में सवार यात्रियों में खलबली मच गई। हादसे के बाद बस नियंत्रित हो गई और बड़ा हादसा टल गया।

एचआरटीसी मंडी डीएम विनोद ठाकुर के बोल

एचआरटीसी मंडी के डीएम विनोद ठाकुर ने घटना की पुष्टि की। उन्होंने बताया कि जो हिस्सा खुला है, उसे डिफरेंशियल ट्यूब कहा जाता है। अमूमन यह खुलती नहीं है, लेकिन यह किन कारणों से हुआ, इसकी जांच की जा रही है। टैक्निकल टीम को मौके पर भेज दिया गया है। सारी विषय की जांच की जा रही है। सभी सवारियों को निगम की दूसरी बस में भेज दिया गया है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

मैं भ्रष्ट नहीं, मुझे घर से घसीट कर जेल में डाला गया, पर अंत में अन्याय की हार हुई: केजरीवाल

दिल्ली  - नवीन चौहान  आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक...

शराब घोटाले में अरविंद केजरीवाल, सिसोदिया सहित 23 बरी, फैसले के बाद रो पड़े आप संयोजक

दिल्ली  - नवीन चौहान  दिल्ली के जिस बहुचर्चित शराब घोटाले के...

महिला अधिकारी ओशिन शर्मा के प्रमोशनल वीडियो की जांच शुरू, सोशल मीडिया से हटाई पोस्ट

हिमखबर डेस्क राजधानी शिमला में तैनात एक महिला प्रशासनिक अधिकारी...

हिमाचल के इस जिले में बदल गई होली के अवकाश की तारीख, डीसी ने जारी किए आदेश

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले के कई उपमंडलों...