सर्वोच्च न्यायालय के फैसले के अनुसार ओबीसी को मिले 27 फीसद आरक्षण

--Advertisement--

Image

श्री गुरु रविदास महासभा के प्रदेशाध्यक्ष प्रकाश चंद भाटिया ने प्रदेश के राज्यपाल तथा मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर मांग की है कि राज्य में समानता लाने के लिए प्रदेश में जाति विहीन व उपनाम विहीन समाज की स्थापना की जाए।

गग्ल, नितिश पठानियां

श्री गुरु रविदास महासभा के प्रदेशाध्यक्ष प्रकाश चंद भाटिया ने प्रदेश के राज्यपाल तथा मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर मांग की है कि राज्य में समानता लाने के लिए प्रदेश में जाति विहीन व उपनाम विहीन समाज की स्थापना की जाए। अनुसूचित जनजाति व अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए निर्धारित आरक्षण में चल रहे विसंगतियां दूर की जाए।

उन्होंने कहा कि सर्वोच्च न्यायालय के निर्णय के अनुसार ओबीसी को मिलने वाले 27 प्रतिशत आरक्षण के स्थान पर प्रदेश सरकार 18 प्रतिशत आरक्षण देकर ओबीसी वर्ग से अन्याय कर रही है।

उन्होंने मांग की कि प्रदेश सरकार आरक्षण व्यवस्था में चल रही विसंगतियों को दूर करके इन वर्गों को न्याय प्रदान करें। उन्होंने अपने पत्र में यह भी मांग की है। कि अनुसूचित जातियों के लोगों पर बढ़ रहे अत्याचारों के मामलों पर रोक लगाने हेतु कदम उठाए जाएं। अनुसूचित जातियों के लोगों के खिलाफ अत्याचार अभी भी रूके नहीं है।

21वीं सदी में होने के बावजूद भी यहां पर अनुसूचित जाति के लोगों के साथ अत्याचार हो रहा है। अभी भी उसी भावना से देखा जा रहा है जो कृत्य पूर्व में किए जाते रहे हैं।

उन्होंने कहा कि अनुसूचित जाति के उत्थान के लिए कदम उठाए जाए। प्रदेश में जाति विहीन व उपनाम विहीन समाज की स्थापना की जाए। सामाजिक न्याय के लिए यह अति आवश्यक है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में आयोजन

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में...

डील का असर: होर्मुज लांघने वाले जहाजों को 60 दिन टैक्स माफ, ईरान उठाएगा खर्च

हिमखबर डेस्क ईरान के सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद (एसएनएसई) ने...

NEET अभ्यर्थियों को HRTC में मुफ्त यात्रा, 20 से 22 जून तक नहीं लगेगा किराया

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में नीट परीक्षा के अभ्यर्थियों को...

न पार्किंग की व्यवस्था, न श्रद्धालुओं के चलने का रास्ता… हिमाचल के चामुंडा धाम में चरमराई व्यवस्था

हिमखबर डेस्क प्रसिद्ध श्री चामुंडा नंदिकेश्वर धाम मंदिर में इन...