छोटा भंगाल में ढूंढने पर भी नहीं मिलता मोबाइल सिग्नल, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

--Advertisement--

Image

छोटा भंगाल के स्वाड़ के उपप्रधान सुनील कुमार व युवाओं ने एसडीएम के माध्यम से उपायुक्त कांगड़ा व प्रदेश के मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपकर घाटी में मोबाइल सुविधा ठीक करने की मांग की है। नेटवर्क न होने के कारण बच्चों की ऑनलाइन फॉर्म भी नहीं भर पा रहे हैं।

व्यूरो, रिपोर्ट 

छोटा भंगाल के स्वाड़ के उपप्रधान सुनील कुमार व क्षेत्र के युवाओं ने एसडीएम के माध्यम से उपायुक्त कांगड़ा व प्रदेश के मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपकर घाटी में मोबाइल सुविधा ठीक करने की मांग की है।

उन्होंने कहा कि पिछले कई वर्षों से छोटा भंगाल के लोहारड़ी में बीएसएनल का टावर लगा हुआ है, लेकिन उसका होना न होना एक समान है। महीने में पांच से छह दिन नेटवर्क आता है।

जिससे बच्चों की ऑनलाइन पढ़ाई नहीं हो पा रही है और शिक्षा के रिजल्ट की बात करें तो इस वर्ष पिछले वर्ष की भांति रिजल्ट भी क्षेत्र का अच्छा नहीं आया है। नेटवर्क न होने के कारण बच्चों की ऑनलाइन फॉर्म भी नहीं भर पा रहे हैं।

एक फॉर्म को भरने के लिए 10 से 15 दिन लग रहे हैं। पंचायतों का कार्य भी समय पर नहीं हो रहा है। इस क्षेत्र के बच्चे बैजनाथ, धर्मशाला, मंडी में पढ़ाई करते हैं। उन्हें भी बहुत समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।

उप प्रधान सुनील कुमार ने एसडीएम के माध्यम से एयरटेल या जिओ का टावर लगाने की मांग प्रदेश के मुख्यमंत्री से की है और यह भी कहां है जल्द से जल्द हमारी मांग पूरी नहीं होती है तो वह है क्षेत्र वासियों के साथ एसडीएम कार्यालय के बाहर धरना प्रदर्शन करेंगे।

इस मौके पर जिला एनएसयूआइ जिला महासचिव कार्तिक राणा, मदन लाल, अजीत कुमार, सचिन अवस्थी, तनिश अवस्थी, शिवम कौशल मौजूद रहे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में आयोजन

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में...

डील का असर: होर्मुज लांघने वाले जहाजों को 60 दिन टैक्स माफ, ईरान उठाएगा खर्च

हिमखबर डेस्क ईरान के सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद (एसएनएसई) ने...

NEET अभ्यर्थियों को HRTC में मुफ्त यात्रा, 20 से 22 जून तक नहीं लगेगा किराया

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में नीट परीक्षा के अभ्यर्थियों को...

न पार्किंग की व्यवस्था, न श्रद्धालुओं के चलने का रास्ता… हिमाचल के चामुंडा धाम में चरमराई व्यवस्था

हिमखबर डेस्क प्रसिद्ध श्री चामुंडा नंदिकेश्वर धाम मंदिर में इन...