सरिया से लदे ट्रक में फ़टी बैटरी, जलकर राख हुआ ट्रक, बाल-बाल बची ड्राइवर की जान

--Advertisement--

सरिया ले जा रहे ट्रक में बैटरी फटने से आग लग गई, किसी तरह एक स्थानीय ने ड्राइवरों की जान बचाई।

हमीरपुर – हिमखबर डेस्क

नादौन हमीरपुर फोरलेन पर सरिया से लदे एक ट्रक के केबिन में रखा बैटरी फट गया, जिससे उठी आग में ट्रक पूरी तरह जल कर राख हो गया है। इस हादसे में ट्रक चालक की जान बड़ी मुश्किल से बच पाई। ट्रक चालक को एक स्थानीय व्यक्ति ने आग के बीच से बाहर निकाला।

ट्रक चालक दया राम (65 वर्ष) ने कहा कि वह ट्रक में सरिया लाद कर बीते शाम गगरेट से बिलासपुर के दद्योल गांव की ओर चला था। रात करीब साढ़े दस बजे उसने नादौन के निकट जलाड़ी गांव में ढाबे से खाना पैक करवाया। वहां से करीब तीन किलोमीटर आगे जब वह भट्ठा गांव के पास पहुंचा तो कैबिन की सीट के नीचे रखी ट्रक की बैटरी में जोरदार धमाका हुआ और अंदर धुंआ धुंआ हो गया। जब तक वह कुछ समझ पाता तब तक अंदर आग लग गई और वह आग से घिर गया। इतने में एक स्थानीय व्यक्ति ने उसे बाहर खींच कर निकाला, जिससे उसकी जान बच सकी।

वहीं, दया राम ने बताया कि वह केवल ट्रक के दस्तावेज ही बाहर निकाल पाया, जबकि इस घटना में ट्रक के केबिन में रखा सारा सामान और पांच हजार कैश भी जलकर राख हो गया। उसने बताया कि स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड नादौन की टीम ने आग पर काबू पाया, नहीं तो पूरा ट्रक सामान सहित जलकर राख हो जाता।

दमकल अधिकारी नादौन देवेंद्र भाटिया के बोल

दमकल अधिकारी नादौन देवेंद्र भाटिया ने कहा कि सूचना मिलते ही टीम को शीघ्र घटनास्थल पर भेज दिया गया था, जिससे समय रहते आग पर काबू पा लिया गया। इसकी सूचना नादौन पुलिस थाना को दी गई।

थाना प्रभारी निर्मल सिंह के बोल

वहीं, थाना प्रभारी निर्मल सिंह ने कहा कि नादौन हमीरपुर फोरलेन पर सरिया से लदे एक ट्रक के केबिन में रखे बैटरी के फट जाने से पूरी तरह जल कर राख हो गया। मामले की छानबीन की जा रही है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...