सरकार! मुझे रोजगार दे दो। कहीं पर भी दो, पर दे दो, ‘मेरे बच्चे भूखे मर जाएंगे’ 29 साल की महिला और 3 बच्चों पर रोटी का संकट

--Advertisement--

सरकाघाट/मंडी – अजय सूर्या

सरकार! मुझे रोजगार दे दो। कहीं पर भी दो, पर दे दो, नहीं तो बच्चे और बुजुर्गों के भूखे मरने की नौबत आ गई है। यह दर्दभरी कहानी है हेमलता की। हिमाचल प्रदेश के सरकाघाट उपमंडल के तहत आने वाली ग्राम पंचायत गैहरा के जनीण गांव की 29 वर्षीय हेमलता ने डीसी मंडी से मिलकर रोजगार दिलाने की गुहार लगाई है।

हेमलता ने बताया कि 1 अक्तूबर 2023 को उसके पति भूप सिंह की जलने के कारण दुखद मृत्यु हो गई थी। परिवार का पालन-पोषण करने का यही एकमात्र सहारा था। अब भूप सिंह की मृत्यु के बाद तीन बच्चों और बूढे सास-ससुर की देखरेख और उनके पालन-पोषण का जिम्मा हेमलता के कंधों पर है।

हेम लता ने बताया कि परिवार की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है, जिस कारण परिवार का पालन पोषण कर पाना संभव नहीं हो पा रहा है, इसलिए हेमलता ने जिला प्रशासन के माध्यम से सरकार से इन्हें कहीं पर भी रोजगार मुहैया करवाने की गुहार लगाई है।

हेमलता ने बताया कि उसकी स्थिति यह है कि घर परिवार के सभी सदस्यों की देखभाल भी करनी पड़ रही है और उनके लिए रोटी का इंतजाम भी करना पड़ रहा है। ऐसे में परिवार का पालन-पोषण करना मुश्किल हो गया है। महिला ने बताया कि उनका छोटा बेटा अभी एक साल का है, जिसका जन्म उसके पिता की मृत्यु के 19 दिन बाद हुआ था। दो बेटियां हैं जो स्कूल पढ़ती हैं लेकिन उनके खर्चे भी पूरा कर पाना संभव नहीं हो रहा है।

महिला ने बताया कि ससुर पहले दिहाड़ी मजदूरी करके कुछ कमा लाते थे लेकिन अब उनका स्वास्थ्य भी ठीक नहीं रह रहा, जिस कारण उनकी दवाईयों का खर्च अलग से हो रहा है। हेमलता ने कहा कि सरकार अगर चाहे तो कहीं पर भी रोजगार मुहैया करवा दे, ताकि वे अपने परिवार का सही ढंग से पालन पोषण कर सके।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

IIM सिरमौर के छात्र की हॉस्टल में मौत, डिप्रेशन से जूझने की बात सामने आई

सिरमौर - नरेश कुमार राधे आईआईएम सिरमौर के धौलाकुआं कैंपस...

युवाओं के लिए सुनहरा मौका! 200 पदों पर भर्ती, इस दिन होगा इंटरव्यू

हिमखबर डेस्क एलआईसी ऑफ इंडिया, सोलन में बीमा सखी के...

अश्वनी चौधरी बने जिला कांग्रेस कमेटी कांगड़ा के सचिव, पार्टी ने सौंपी नई जिम्मेदारी

शाहपुर - कोहली कांग्रेस संगठन में शाहपुर क्षेत्र के वरिष्ठ...