सरकाघाट में सैकंडों लोगों ने नशा मुक्त समाज बनाने की ली शपथ

--Advertisement--

सरकाघाट/मंडी – अजय सूर्या

हिमाचल ज्ञान विज्ञान समिति, मंडी साक्षरता एवं जन विकास समिति के प्रयास से दर्ज़नों स्वयंसेवी संस्थाओं और बाल सरंक्षण विभाग मंडी के सहयोग से नशीली दवा विरोधी दिवस पर सरकाघाट में नशा मुक्ति के लिए अधिवेशन आयोजित किया।

जिसकी अध्यक्षता तहसीलदार सरकाघाट मुनीष शर्मा ने की और ज़िला बाल सरंक्षण अधिकारी नेक राम ठाकुर बतौर स्त्रोत व्यक्ति भाग लिया। सम्मेलन में सरकाघाट, गोपालपुर और धर्मपुर क्षेत्र की डेढ़ दर्जन संथाओं, नगर परिषद, पँचायत प्रतिनिधियो, पुलिस व अन्य शिक्षण संस्थानों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया।

जिसमें व्यापार मंडल, मशाल संस्था 1, गायत्री परिवार, ब्रम्हकुमारी संस्थान, नागरिक सभा, निरंकारी मिशन, पतंजलि योग पीठ, डबरोग पिपलज सोसायटी,आईटीआई, पुलिस विभाग व अन्यों के प्रतिनिधियों ने भी सम्मेलन को संबोधित करते हुए।

तहसीलदार मुनीष शर्मा ने कहा कि गैर सरकारी संस्थाओं द्धारा शुरू किया गया नशा मुक्ति अभियान बहुत ही सराहनीय प्रयास है। उन्होंने प्रशासन की ओर से इसे रोकने के लिये किये गए प्रयासों की भी जानकारी सम्मेलन में दी।

ज्ञान विज्ञान और साक्षरता समिति की ओर से भूपेंद्र सिंह और सुनीता विष्ट ने सरकाघाट और धर्मपुर में नशे के बारे में अभियान चलाने की योजना का प्रारूप पेश किया।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

बसाल में भीषण अग्निकांड, मजदूरों के 100 से ज्यादा आशियाने जलकर राख

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले से एक भीषण...

पंचायत चुनावों में बहसबाजी के दौरान युवक की मौत, शराब पीने के बाद हुई कहासुनी

हिमखबर डेस्क दाड़लाघाट क्षेत्र की पंचायत बरायली के गांव डवारू निवासी...