सरकाघाट की इकाई देव ब्राडता के सदस्यों ने पंचायत के विभिन्न वार्डो को सेनिटाइजर और स्प्रे पम्प सौंपा

--Advertisement--

Image

सरकाघाट, नरेश कुमार

कोरोना महामारी की दूसरी लहर का सबसे ज्यादा असर प्रदेश के ग्रामीण इलाकों में देखने को मिला रहा है ! ग्रामीण क्षेत्रों में कोरोना संक्रमण के मामले दिन-प्रतिदिन बढ़ रहे है ! जो की चिंता का विषय है ! कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए सरकाघाट उपमंडल की ग्राम पंचायतों के प्रधान भी जी- जान से जुट गये हैं !

इसी कड़ी के तहत उपमंडल सरकाघाट की ग्राम पंचायत चौक ब्राडता के प्रधान योगराज शर्मा ने यूथ क्लब सरकाघाट की इकाई देव ब्राडता के सदस्यों के पास पंचायत के विभिन्न वार्डो को सेनिटाइज करने के लिए सेनिटाइजर और स्प्रे पम्प सौंपा !
प्रधान योगराज शर्मा ने पंचायत की समस्त जनता से कोरोना के खिलाफ लड़ाई में सभी पंचायत वासियो का सहयोग मांगा !

इसी दौरान यूथ क्लब सरकाघाट के मीडिया प्रभारी विकास पालसरा ने बताया कि इस सेनीटाइज को पंचायत में मौजूद कोरोना पीड़ित परिवारों के घरों के आस-पास व पंचायत के अन्य सार्वजनिक स्थलों पर स्प्रे किया जाएगा ! ताकि पंचायत को जल्द से जल्द कोरोना मुक्त किया जा सके !

यूथ क्लब सरकाघाट की इकाई देव ब्राडता के एक जत्थे ने सेनीटाइजर और स्प्रे पम्प मिलते ही पंचायत के सन्दोआ वार्ड की ओर रुख कर दिया है व सैनेटाइजेशन का कार्य शुरू कर दिया है ! उन्होंने यह भी कहा कि यूथ क्लब सरकाघाट की इकाई देव ब्राडता इस कोरोना काल मे पंचायत प्रधान योगराज शर्मा व पंचायत की जनता के साथ कंधे से कंधा मिलाकर पंचायत को जल्द से जल्द कोरोना मुक्त करने के लिए सदैव तत्पर है !

इसी दौरान यूथ कल्ब सरकाघाट की इकाई देव ब्राडता के वरिष्ठ सदस्य पंकज राजपूत , गगन राजपूत पालसरा , सचिन वत्स , अनुज शर्मा व मनोज सकलानी इत्यादि मौजूद रहे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...