समरहिल में प्राचीन शिव बाड़ी मंदिर ध्वस्त, दो दर्जन दबे, दो मासूम समेत 3 शव बरामद

--Advertisement--

शिमला, 14 अगस्त – नितिश पठानियां

हिमाचल प्रदेश में मानसून बारिश कहर बनकर गिर रही है। राज्य के विभिन्न हिस्सों में आपदाएं रूकने का नाम नहीं ले रही है। राजधानी शिमला के उपनगर समरहिल में सोमवार सुबह बड़ा भूस्खलन हुआ है।

इस घटना में प्राचीन शिव बाड़ी मंदिर ध्वस्त हो गया। हादसे में करीब दो दर्जन लोगों के दबने की आशंका है। राहत व बचाव दलों ने तीन शवों को मलबे से निकाला है। इसमें दो मासूम बच्चों के शव हैं। हादसे में पांच लोग चोटिल हुए हैं।

डीसी आदित्य नेगी के बोल

शिमला के डीसी आदित्य नेगी और एसपी संजीव गांधी घटनास्थल पर मौजूद हैं और राहत व बचाव कार्यों का निरीक्षण कर रहे हैं। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक भूस्खलन की घटना सुबह सवा सात बजे हुई। सोमवार का दिन होने के कारण लोग शिव बाड़ी मंदिर में माथा टेकने आये थे। इसी दौरान मंदिर में भूस्खलन हो गया। घटनास्थल पर तबाही का मंजर देखकर हर कोई सिहर उठा।

एसपी संजीव गांधी के बोल

शिमला के एसपी संजीव गांधी ने बताया कि घटनास्थल से तीन शव बरामद हुए हैं। राहत कार्य जारी है। मलबे में कई लोग दबे हैं। इन्हें निकालने की कोशिशें जारी हैं। बता दें कि यह मंदिर पहाड़ी के नीचे स्थित है और पहाड़ी से बार-बार हो रहे भूस्खलन से राहत कार्यों में बाधा आ रही है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में आयोजन

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में...

डील का असर: होर्मुज लांघने वाले जहाजों को 60 दिन टैक्स माफ, ईरान उठाएगा खर्च

हिमखबर डेस्क ईरान के सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद (एसएनएसई) ने...

NEET अभ्यर्थियों को HRTC में मुफ्त यात्रा, 20 से 22 जून तक नहीं लगेगा किराया

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में नीट परीक्षा के अभ्यर्थियों को...

न पार्किंग की व्यवस्था, न श्रद्धालुओं के चलने का रास्ता… हिमाचल के चामुंडा धाम में चरमराई व्यवस्था

हिमखबर डेस्क प्रसिद्ध श्री चामुंडा नंदिकेश्वर धाम मंदिर में इन...