सन्दली पटियाल आईजीएमसी में करेगी एमबीबीएस

--Advertisement--

शिमला में आयोजित व्हाइट कोट सेरेमनी के दौरान बोली, आम जन मानस की सेवा के लिए प्रोफेशन में आई, समूचे जिला भर में संदली पटियाल के चयन से खुशी

सुंदर नगर – अजय सूर्या

सन्दली पटियाल ने इन्दिरा गाँधी मेडीकल कॉलेज शिमला में एमबीबीएस सीट हासिल करके सुन्दरनगर एवं जिला मण्डी को गौरवान्वित किया है। सन्दली पटियाल ने जिला भर में प्रथम स्थान लेकर आईजीएमसी शिमला मे एमबीबीएस सीट हासिल की है।

इनके पिता अरुण सिंह पटियाल एक प्रतिष्ठित व्यवसायी व समाज सेवी और माता सपना पटियाल प्रवक्ता राजनीति शास्त्र के पद पर कार्यरत हैं। सन्दली पटियाल की एक छोटी बहन सारा पटियाल और एक छोटा भाई आदित्य वर्धन सिंह है। इसके अलावा दादा सेवानिवृत कैप्टन भागमल पटियाल और दादी अमरी देवी गृहणी है।

शुक्रवार को शिमला में व्हाइट कोट सेरेमनी के दौरान संदली पटियाल ने यहां जारी किए गए प्रेस बयान में कहा है कि आजकल के हालात को देखते हुए जब कोरोना और अन्य महामारी अपने पैर पसार रही है।

इस प्रोफेशन में दाखिल हुई हैं। ताकि सफल डिग्री पाने के उपरान्त वह इन महामारीयों के इलाज हेतु कार्य कर सकें तथा समाज के आम व्यक्तियों एवं गरीब परिवारों के इलाज मुफ्त करने हेतु तथा अन्य बीमारीयों से निजात दिलाने के लिए आम
जनमानस की मदद के लिए आगे आगे सके। सन्दली पटियाल की इस कामयाबी से जिला मण्डी क्षेत्र में खुशी की लहर है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में ”गैस” संकट: कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई बंद, केंद्र सरकार का बड़ा फरमान

हिमख़बर डेस्क हिमाचल प्रदेश के प्रमुख औद्योगिक क्षेत्र बद्दी-बरोटीवाला-नालागढ़ (BBN)...

UPSC AIR-79: एक हिमाचल के DC की पत्नी, दूसरी उत्तर प्रदेश में सरकारी SDM के ड्राइवर की बेटी

हिमखबर डेस्क  संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की सिविल सेवा...

तिरंगे में लिपटे पिता को देख जो सजाया था सपना.. आज बेटी ने किया पूरा, अब बनीं लेफ्टिनेंट

पालमपुर - बर्फू  हिमाचल प्रदेश की मिट्टी में 'वीरता' का...