शाहपुर: भाजपा मंडल बैठक में जबरदस्त हंगामा

--Advertisement--

जब तक पार्टी के विरुद्ध काम करने वालों को हटाया नही जाता, तब तक विरोध जारी रहेगा – कार्यकर्ता

शाहपुर – कोहली

शाहपुर भाजपा मंडल की एक हंगामेदार बैठक शनिवार को शाहपुर के भनाला गावं में हुई। अध्यक्ष रविदत शर्मा की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में प्रदेश महासचिव त्रिलोक कपूर ,जिला अध्यक्ष सचिन शर्मा प्रदेश उपाध्यक्ष पवन काजल व् पूर्व मंत्री सरवीन चौधरी भी मौजूद थी।

बैठक में मंडल अध्यक्ष द्वारा बनाई गई नई कार्यकारणी को भंग कर उसमे कांग्रेस से जुड़े कुछ लोगों को कार्यकारणी में डालने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने एतराज किया। जिला व् मंडल में कुछ ऐसे व्यक्तियों को पदभार दिया गया। जिसका
स्थानीय कार्यकर्ताओं ने बैठक में पुरजोर विरोध किया तथा जिला महामंत्री जो कि मंच पर विराजमान थे उनको कार्यकर्ताओं ने बोलने नहीं दिया और मंच से नीचे उतार दिया।

इस बात पर सरवीन चौधरी ने भी अपने कार्यकर्ताओं का साथ दिया और उसके साथ मंच साँझा करने के लिए स्पष्ट मना
कर दिया। अब कार्यकर्ता एक ही बात को ले कर अड़े हैं कि मंडल की कार्यकारणी पुनः मंडल के कार्यकर्ताओं के साथ बिचार बिमर्ष कर बनाई जाये।

उन्होंने कहा कि दो पदाधिकारी शाहपुर से जिला में भेजे गये हैं, जिन्होंने विधानसभा चुनाबों में पार्टी के बिरुद्ध काम करते हुए कांग्रेस के लिए वोट मांगे उनको तत्काल प्रभाव से हटाया जाये। नहीं तो कार्यकर्ता यही समझेगा कि संगठन द्वारा इन लोगों को सरवीन चौधरी के विरुद्ध कार्य करने के लिए ही इनको लगाया है।

कार्यकर्ताओं का कहना है कि जब तक पार्टी के विरुद्ध काम करने वालों को हटाया नही जाता है तब तक विरोध जारी रहेगा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

EWS के फर्जी सर्टिफिकेट से हथिया ली टीजीटी मेडिकल की नौकरी, हिमाचल विजिलेंस के रडार पर 4 आरोपित

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश में सरकारी नौकरी हासिल करने के...

हिमकेयर का पैसा दो दिन में भुगतान करने के आदेश, विशेष सचिव स्वास्थ्य हाईकोर्ट में हुए पेश

हिमख़बर डेस्क  हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी...

हिमाचल: करुणामूलक रोजगार के बंद मामलों को मिला दूसरा मौका, जानें आवेदन की अंतिम तिथि

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश सरकार ने करुणामूलक रोजगार की उम्मीद...

चार माह से मानदेय का इंतजार, आर्थिक संकट में कोटी के जल रक्षक; सरकार से जल्द भुगतान की मांग

हिमख़बर डेस्क  जल शक्ति विभाग के उपमंडल कोटी के अंतर्गत...