नगर पंचायत शाहपुर में विधायक ने की सोलर लाइट लगाने की शुरुआत

--Advertisement--

शाहपुर – कोहली

विधायक केबल सिंह पठानिया ने आज शाहपुर नगर पंचायत के वार्ड 6 में सोलर लाइट लगाने की शुरुआत की। 19 लाख रुपए की लागत से आई इन 100 सोलर लाइट को नगर पंचायत शाहपुर के प्रत्येक वार्ड में लगाया जाएगा।

केबल सिंह पठानिया ने कहा की नगर पंचायत शाहपुर के विकास के लिए धन की कमी नही आने दी जाएगी। वहीं उन्होंने बताया की सीवर के लिए 52 करोड़ रूपए मंजूर हुए हैं। वहीं नगर पंचायत शाहपुर के वेंडर के लिए भी योजना है।

उन्होंने बताया कि नगर पंचायत शाहपुर के लिए संसदीय सचिव आशीष बुटेल द्वारा शीघ्र ही 100 सोलर लाइट और मंजूर करवाई जाएंगी।

इस अवसर पर पूर्व मंत्री स्वर्गीय शिव कुमार उपमन्यु के बेटे राजीव उपमन्यु ने कहा की केबल सिंह पठानिया किसी भी समस्या के लिए तत्काल कार्यवाही करते है। उन्होंने वार्ड नंबर 6 में उनके रास्ते में सोलर लाइट लगाने के लिए धन्यवाद किया।

ये रहे उपस्थित

इस अवसर पर डा कांत लगवाल ,सीएमओ सुशील कुमार शर्मा ,कमल ,बिंदु राणा , चंडी दत्त शर्मा सभी पार्षद नगर पंचायत आदि सहित अन्य लोग मौजूद थे ।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कुल्लू में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत; हादसे से मचा हड़कंप

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में बड़ा सड़क हादसा हुआ।...

मुख्यमंत्री सुक्खू का पेंशनर्स के लिए बड़ा एलान, 15 से 30% एरियर का भुगतान होगा; कर्मचारियों की भी सुधरेगी दिवाली

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पेंशनर्स के संशोधित वेतनमान...