सड़क का अभाव: कुर्सी पर उठाकर पांच किलोमीटर दूर सड़क तक पहुंचाई बीमार महिला

--Advertisement--

Image

कुल्लू, आदित्य

 

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले के बंजार विधानसभा के दुर्गम इलाकों में सड़क के अभाव में लोग मरीजों को कुर्सी पर ले जाने को मजबूर हैं। ग्राम पंचायत के देहुरीधार के तहत आने वाले शफाड़ी गांव से 85 वर्षीय महिला को ग्रामीणों ने पांच किलोमीटर कुर्सी पर मनु ऋषि मंदिर तक पहुंचाया।

 

इसके बाद महिला का सैंज अस्पताल में उपचार करवाया गया। अब उसे किसी रिश्तेदार के घर में रखा गया है। शफाड़ी गांव की महिला नीतू देवी को एलर्जी के चलते तबीयत खराब हो गई थी।

तबीयत खराब होने के चलते उसे मंगलवार को ग्रामीणों ने कुर्सी पर उठाकर पांच किलोमीटर मुश्किल रास्ते से होकर सड़क तक पहुंचाया। ग्राम पंचायत देहुरीधार के सिऊंड, दरमेड़ा, जीआलू, बरमोटे, शफाड़ी, नागर, गोल, पचैड़ी आदि गांव अभी तक सड़क से नहीं जुड़ पाए हैं।

 

हर बार सड़क को लेकर महज आश्वासन ही मिलते रहे हैं। बुजुुर्ग महिला के पोते बिहारी लाल ने कहा है कि अचानक बीमार होने के कारण उन्हें नीतू देवी कोक सैंज अस्पताल ले जाना पड़ा।

ग्रामीण किशोरी लाल ठाकुर, भगत राम, दावे राम, धर्मचंद, रेपती राम, शेर सिंह, देवराज, तीर्थ राम, रोहित सोनी, खीमी राम, मान चंद ने कहा कि जल्द ही गांवों को सड़क से जोड़ा जाए। बंजार विधानसभा में विकास के सभी दावे फेल हो गए हैं।

 

पिछले करीब छह महीनों में सैंज और बंजार घाटी में करीब एक दर्जन लोगों को ग्रामीण पीठ पर उठाकर सड़क तक लाए। कई बार तो मरीज आधे रास्ते में ही दम तोड़ देते हैं। दुर्गम क्षेत्र के लोगों की सरकार की ओर से हो रही अनदेखी को लेकर लोगों में सरकार के प्रति रोष है।

 

वहीं लोक निर्माण विभाग के अधिशाषी अभियंता चमन ठाकुर ने कहा कि सैंज से मनु ऋषि मंदिर तक 11 किलोमीटर तक सर्वे हो चुका है। अगर ग्रामीण जमीन देने में सहयोग करते हैं तो प्रक्रिया को आगे बढ़ाया जा सकेगा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में 7 मार्च से बरसेंगे बादल, पहाड़ों पर गिरेगी बर्फ

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश में चल रहे सूखे दौर के...

शादीशुदा महिला दो दिनों से लापता, परिजनों में मचा हड़कंप

हिमखबर डेस्क  शिमला जिले के जटेर गांव की एक विवाहिता...

अवैध खनन माफिया के खिलाफ कसा शिकंजा, इंदौरा व रे में जब्त किए गए 4 वाहन

नूरपुर - स्वर्ण राणा  पुलिस जिला नूरपुर के अंतर्गत अवैध...